{"_id":"65b96892f48d8d1696042b74","slug":"jewelery-and-utensils-worth-three-lakhs-recovered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110041-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन लाख के जेवरात व बर्तन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन लाख के जेवरात व बर्तन बरामद
Wed, 31 Jan 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन सभी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन लाख कीमत के जेवरात-बर्तन बरामद किए हैं। सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाल्हेमऊ पुलिया के पास कुछ लोग मौजूद हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर लालगंज कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने टीम के साथ छापा मारकर पांच युवकों को दबोच लिया।
इसमें शहर क्षेत्र के इंदिरा गार्डेन महानंदपुर निवासी अशरफ उर्फ बग्गड़, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर निवासी अनिल कुमार, खीरों थाना क्षेत्र के बरिगांव निवासी राजेंद्र उर्फ राज, जौनपुर जिले के बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मधुपुर बिलोई निवासी सुमित, रायबरेली शहर के राजकीय कॉलोनी निवासी विनय कुमार को पकड़ा गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवकों के पास से दो लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन समेत अन्य सामान, पांच मोबाइल और 35 हजार की नकदी बरामद की गई है। घटना में प्रयुक्त की जाने वाली कार को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
रेकी के बाद घटना को देते थे अंजाम
आरोपी पहले बंद पड़े मकानों व अन्य स्थानोंं की रेकी करते थे। इसके बाद घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों ने ही लालगंज क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में एक अक्तूबर, गोविंदपुर वलौली में पांच दिसंबर 2023 और गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के नगदिलपुर गांव में छह जनवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला है कि इन सभी का एक गैंग है, जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का कार्य करता है।