फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jeweler traumatized by assault hanged himself In Lucknow he was harassed by his married lover and her husband

लखनऊ: मारपीट से आहत जेवर कारीगर ने फंदे से लटक कर दी जान, शादीशुदा प्रेमिका और उसका पति कर रहा था परेशान

Sat, 24 Oct 2026 05:11 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

राजधानी में मारपीट से आहत जेवर कारीगर ने फंदे से लटककर जान दे दी। प्रेमिका, उसके पति व अन्य पर मारपीट का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
jeweler traumatized by assault hanged himself In Lucknow he was harassed by his married lover and her husband
जेवर कारीगर ने दी जान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में ठाकुरगंज के सराय माली खां स्थित कंघी टोला निवासी जेवर कारीगर अमन वर्मा (25) ने शुक्रवार देर रात फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि अमन की प्रेमिका और उसके पति ने उनकी पिटाई की थी। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। भाई दीपक वर्मा ने महिला, उसके पति और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दीपक ने बताया कि अमन बालागंज स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में कारीगर थे। छह महीने से मोहल्ले की एक महिला से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर महिला के पति ने अमन के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। इसके बाद भी महिला का पति अमन को धमकी दे रहा था। शुक्रवार शाम करीब 4.00 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर अमन की पिटाई की और तोड़फोड़ की। बचाने पहुंची उनकी मां रेशमा देवी भी घायल हो गईं।

विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो बच सकती थी जान

दीपक का आरोप है कि अमन ने इस मामले की शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अमन घर पहुंचे और कहा कि यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह जान दे देंगे। घरवालों के काफी समझाने पर वह अपने कमरे में चले गए। रात करीब 11 बजे दीपक कमरे में पहुंचे तो उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा। मृतक के परिवार में मां और दो भाई हैं। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed