फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jeweler Robbed of 10 Lakh in Broad Daylight in Ambedkarnagar Police Conducting Investigation

UP News: सराफा कारोबारी से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, कनपटी पर तमंचा सटाकर जेवरात भरा बैग ले उड़े बदमाश

Sun, 05 Apr 2026 10:06 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 10:06 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में सराफा कारोबारी से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट की घटना सामने आई है। बदमाश कनपटी पर तमंचा सटाकर जेवरात भरा बैग ले उड़े। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jeweler Robbed of 10 Lakh in Broad Daylight in Ambedkarnagar Police Conducting Investigation
मौके पर पीड़ित से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बसखारी के पटना मुबारकपुर के पास शनिवार दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने सराफा कारोबारी रोहित शर्मा से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। बसखारी व आलापुर पुलिस ने जांच शुरू की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।

विज्ञापन


आलापुर के विमावल निवासी रोहित शर्मा की रामनगर बाजार में सराफा की दुकान है। उन्होंने शनिवार को बसखारी बाजार में कारोबारी मनोज सोनी की दुकान से करीब 10 लाख रुपये के हार, अंगूठी, नथनी समेत अन्य आभूषण खरीदे और बाइक की डिक्की में रखकर आलापुर के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


रोहित के अनुसार, पटना मुबारकपुर के पास पीछे से काली बाइक पर हेलमेट पहनकर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। बाइक की चाबी छीनकर डिक्की में रखा आभूषणों से भरा बैग निकाल लिया। उन्होंने दुकान पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बसखारी व आलापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ सिटी नीतीश कुमार ने मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने स्वाट व सर्विलांस टीमों को भी जांच में लगाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed