फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jee mains ; Calculas and alzebra worried students

जेईई मेन मार्च सत्र के आखिरी दिन कैलकुलस और अल्जेब्रा में उलझे रहे विद्यार्थी

Fri, 19 Mar 2021 12:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jee mains ; Calculas and alzebra worried students
जानकीपुरम में बृहस्पतिवार को जेईई मेन की परीक्षा देकर छात्र निकलते हुए।
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन का मार्च सत्र बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। आखिरी दिन अधिकतर छात्र गणित के पेपर में उलझे रहे। इसमें अधिकतर सवाल कैलकुलस व अल्जेब्रा से पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि इनको हल करने में काफी समय लगा। सवाल इतने घुमाकर थे कि उसे समझना ही कठिन हो रहा था। वहीं, फिजिक्स में मॉडर्न फिजिक्स, मैग्नेटिज्म, करेंट इलेक्ट्रीसिटी से सवाल पूछे गए थे। इसमें कुछ न्यूमेरिकल आधारित सवाल लंबे थे, जबकि केमिस्ट्री में आर्गेनिक व फिजिकल केमिस्ट्री से जुड़े सवाल पूछे गए थे। इसमें अधिकतर सवाल न्यूमेरिकल व ट्रिकी थे। इसलिए इन्होंने भी विद्यार्थियों को थोड़ा परेशान किया। एनसीईआरटी से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को थोड़ा सहायता मिली। विद्यार्थियों ने कहा कि फरवरी सत्र की अपेक्षा इस बार पेपर थोड़ा कठिन था। इस बार नंबरों में सुधार की गुंजाइश कम है। वहीं, एक महीने के अंदर ही परीक्षा होने के कारण तैयारी के लिए भी बहुत समय नहीं मिला। अब वे अप्रैल की अपेक्षा मई सत्र में शामिल होने को प्राथमिकता देंगे। क्योंकि अभी उन्हें अप्रैल में बोर्ड की तैयारी भी करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed