{"_id":"683e0982f1394ab1ed04d971","slug":"jee-advanced-results-declared-lucknows-shreyas-gets-68th-rank-in-the-country-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1233333-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जेईई एडवांस के नतीजे जारी, लखनऊ के श्रेयस की देश में 68वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जेईई एडवांस के नतीजे जारी, लखनऊ के श्रेयस की देश में 68वीं रैंक
Tue, 03 Jun 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
अपनी मां वंदना के साथ श्रेयस लोहिया। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईआईटी) सहित अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार को जारी हुए। इसमें लखनऊ के श्रेयस लोहिया ने ऑल इंडिया 68वीं रैंक के साथ लखनऊ में पहली रैंक हासिल की है। इससे पहले जेईई मेंस में श्रेयस ने पहले टर्म में 100 परसेंटाइल और दूसरे टर्म में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया था। तत्सत मिश्रा ने 775वीं रैंक हासिल की है।
बता दें कि जेईई एडवांस बीती 18 मई को दो पालियों में हुई थी। परीक्षा का संचालन आईआईटी कानपुर ने किया। इस वर्ष जेईई परीक्षा के लिए 1.90 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा दो पेपरों में आयोजित हुई थी। दोनों पेपर 180-180 अंकों के थे।
आईआईटी मुंबई से बीटेक करने की तैयारी
फोटो परिवार के साथ
अमर उजाला से बातचीत के दौरान श्रेयस ने बताया कि कड़ी मेहनत से ये परिणाम आया है। बहुत खुशी है कि आईआईटी जैसे बड़े इंजीनियरिंग संस्थान में पढ़ने का सपना पूरा होने जा रहा है। आईआईटी मुंबई या दिल्ली से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करेंगे। पहली प्राथमिकता आईआईटी मुंबई है। जेईई मेंस एग्जाम में दोनों ही चरणों में 100 परसेंटाइल हासिल किए। हालांकि दूसरे में 99.99 परसेंटाइल थे।
विज्ञापन
सफलता का मंत्र
श्रेयस ने बताया कि जेईई मेंस व जेईई एडवांस जैसी परीक्षा में सफलता पाने के लिए नियम बनाकर पढ़ाई करनी होगी और सोशल मीडिया से दूरी बनानी होगी। सबसे पहले टाइम टेबल बनाना होता है कि किस विषय को कितना समय देना है।
गंभीरता से लेना होगा भौतिक व गणित को
श्रेयस ने बताया कि भौतिक विज्ञान और गणित की पढ़ाई के लिए बराबर समय तय किया। रसायन विज्ञान के लिए कम समय रखा था। उनका मानना है कि रसायन विज्ञान आसानी से तैयार कर लेते हैं। लेकिन भौतिक और गणित कठिन है, इसीलिए इसे गंभीरता से लिया। इसके अलावा कोचिंग व स्कूल में जो भी पढ़ाया जाता था, उसे घर पर आकर दो बार पढ़ता था। उन्होंने सभी को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ने की सलाह दी।
बेटियों में गुंजन गुप्ता राजधानी में पहले स्थान पर
जेईई एडवांस के परिणाम में बेटियों में गुंजन गुप्ता पहले स्थान पर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 3749वीं है। गुंजन आईआईटी इंदौर या कानपुर में प्रवेश चाहती हैं। सुशांत गोल्फ सिटी की रहने वाली गुंजन ने बताया कि बिना किसी तनाव के पढ़ाई की। दसवीं में 95 और इंटरमीडिएट में 94 प्रतिशत अंक हैं। डीपीएस गोमती नगर से पढ़ाई की है। पिता दिलीप कुमार पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं और मां शीतल गुप्ता गृहिणी हैं।
एक हजार से ऊपर आई इनकी रैंक
अथर्व गुप्ता 1152वीं रैंक
निशीथ दोहरे को 1283वीं रैंक
प्रहर्ष चतुर्वेदी को 1589 रैंक
इन बच्चों की 10 हजार के भीतर रही रैंक
शौर्य गुप्ता ने 2348वीं रैंक, आराध्या पुरवार ने 2822वीं रैंक, आदित्य कुमार शर्मा ने 3169वीं रैंक हासिल की। इसके अलावा मो. फैजान खान ने 3364 रैंक, तरुण तिवारी ने 3928 रैंक, अनंत अग्रवाल ने 4216वीं रैंक, श्रेष्ठ पोरवाल ने 4992वीं रैंक, अजितेश श्रीवास्तव ने 4735वीं रैंक, प्रवीर सिंह ने 5135वीं रैंक, सोहम त्रिपाठी ने 5449वीं रैंक, यश पुरवार ने 5884वीं रैंक, पार्थ गुप्ता ने 6054वीं रैंक, शिवांग कुमार शुक्ला ने 6649वीं रैंक, ओज गुप्ता ने 7657वीं रैंक हासिल की।
10 हजार के ऊपर रहे ये बच्चे
- देवांश वर्मा 10080वीं रैंक
- वाशीत्व श्रीवास्तव 11612वीं रैंक
- मानस श्रीवास्तव 12493वीं रैंक
- प्रांजल सिंह 18251वीं रैंक