फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   JE suspended for corruption in Amethi upkendra in Mohanlalganj.

विद्युत कनेक्शन देने के लिए रिश्वत मांगी: सीएम योगी को पत्र लिखकर की थी शिकायत, अवर अभियंता निलंबित

Sat, 23 Sep 2023 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 02:22 PM IST
सार

विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ता से रिश्वत मांगने के मामले में अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन
JE suspended for corruption in Amethi upkendra in Mohanlalganj.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद अवर अभियंता अनुपम त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। उपभोक्ता ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कमेटी का गठन कर जांच करवाई जा रही है।

विज्ञापन


मोहनलालगंज के अमेठी उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता अनुपम त्रिपाठी पर एक उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। उपभोक्ता का कहना है कि उससे रिश्वत मांगी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की बैठक: 2019 में हारी हुई सीटों पर जीत के लिए बनी रणनीति, इस बार मैनपुरी व रायबरेली भी निशाने पर


उपभोक्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है।

उपभोक्ता ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी वसूली की ऑडियो के साथ अवर अभियंता की शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed