{"_id":"684ff4cbd43c45138704fe26","slug":"je-suspend-power-sector-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1251608-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भ्रष्टाचार में जेई निलंबित, तीन बिजली कर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भ्रष्टाचार में जेई निलंबित, तीन बिजली कर्मी बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार में जेई निलंबित, तीन बिजली कर्मी बर्खास्त
बिना एस्टीमेट जमा कराए उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन देने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बिजली विभाग में सोमवार को बिजली कनेक्शन देने में भ्रष्टाचार करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। लखनऊ के अमेठी उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर धीरज कुमार दीक्षित को निलंबित करते हुए तीन संविदा बिजली कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही, अमेठी उपखंड के उपखंड अधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है।
यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता ( ग्रामीण ) भविष्य कुमार सक्सेना ने की है। उन्होंने बताया कि जिन संविदा कर्मियों को नौकरी से हटाया गया है, उनमें उपकेंद्र ऑपरेटर सुखदेव एवं लाइन कर्मचारी संजीव व दिलीप शामिल हैं। जेई धीरज कुमार दीक्षित को मंडल के ही परीक्षण खंड ग्रामीण में संबद्ध किया गया है। उधर, मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि इस प्रकरण की गोपनीय शिकायत आने पर अधीक्षण अभियंता के द्वारा दो उपखंड अधिकारियों से जांच कराई गई थी। इस मामले की रिर्पोट मोहनलालगंज के एक्सईएन एसके सिंह ने अधीक्षण अभियंता को भेजी तो कार्रवाई हुई।
यह है पूरा मामला, विभाग को लगी चपत
जेई ने संविदा कर्मियों की सांठगांठ से ठाकुर प्लॉटिंग एरिया में प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा विद्युत लोड स्वीकृत कराए बिना ही रहमतनगर निवासी सरस्वती देवी एवं मान सिंह को सीधे बिजली कनेक्शन जारी कर दिया। जबकि आवेदकों को बिजली कनेक्शन देने के लिए एलटी लाइन बनाने के लागत शुल्क का एस्टीमेट जमा कराने की जरूरत थी। जेई के द्वारा ऐसा न किए जाने के कारण बिजली विभाग को चपत लगी थी।