फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jayaprada senior vice chairman of film vikas parishad

फिर भारी पड़े अमर सिंह, जया प्रदा को मिला कैबिनेट मंत्री जैसा पद

Sun, 28 Aug 2016 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 28 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
jayaprada senior vice chairman of film vikas parishad
जयाप्रदा व अमर सिंह
राज्यसभा सांसद अमर सिंह की इस्तीफे की धमकी काम कर गई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर की करीबी जयाप्रदा को आखिर उ.प्र. फिल्म विकास परिषद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए। जयाप्रदा को कैबिनेट मंत्री स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

जयाप्रदा को तरजीह न मिलने से अमर सिंह खासे नाराज थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा तक देने की धमकी दे डाली थी।
विज्ञापन


इसके बाद, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने फिर दखल दिया और मुख्यमंत्री ने जयाप्रदा को परिषद में बतौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किए जाने को मंजूरी दे दी। परिषद के अध्यक्ष नामी कवि नीरज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर पहले जयाप्रदा का नाम था, लेकिन उनकी जगह हर्षवर्धन अग्रवाल को नामित कर दिया गया था। अब जयाप्रदा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

नहीं मिल रही थी तवज्जो

jayaprada senior vice chairman of film vikas parishad
फाइल फोटो

अमर का कहना था कि सपा सरकार जयाप्रदा का जानबूझकर अपमान किया जा रहा है। पहले कहा गया कि उन्हें विधान परिषद् भेजा जा रहा है। फिर कहा गया कि उन्हें विधान परिषद  में मनोनीत किया जा रहा है।

बाद में मुख्यमंत्री ने उन्हें फिल्म विकास परिषद् में नामित करने की सूचना दी लेकिन जब आदेश जारी हुआ तो उसमें भी जयाप्रदा का नाम नहीं था। उनकी नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि जब उन्होंने या जयाप्रदा ने कभी कोई पद नहीं मांगा तो फिर जानबूझकर क्यों अपमान किया जा रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed