फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jayant Chowdhary reached Bangalore, said the opposition will have to find a way to come to power

जयंत चौधरी बोले: अब न तो अब मोदी अकेले हैं और न ही विपक्ष अकेला है, हमें खोजना होगा दिल्ली वापसी का रास्ता

Mon, 17 Jul 2023 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Jul 2023 09:15 PM IST
सार

एनडीए से बढ़ती नजदीकियों की चर्चा के बीच जयंत चौधरी विपक्षी पाटियों की महाबैठक में बेंगलुरु पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
Jayant Chowdhary reached Bangalore, said the opposition will have to find a way to come to power
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बेंगलुरु में आयोजित विपक्ष की बैठक में भाग लेने पहुंचे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि बेंगलुरु दिल्ली से थोड़ा दूर है, लेकिन हम सभी को दिल्ली वापस आने का रास्ता खोजना होगा। पूरे विपक्ष को मिलकर काम करने की जरूरत है। अब न मोदी अकेले हैं और न ही विपक्ष अकेला है।

विज्ञापन


एनडीए से नजदीकियां बढ़ने की जोरदार चर्चाओं के बीच जयंत चौधरी सोमवार को विपक्ष दलों की बैठक में भाग लेने के लिए बेंगलुरु पहुंच गए। उनके साथ रालोद नेता विक्रांत जावला और शामली के रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद हसन भी थे। वहां जयंत ने मीडियाकर्मियों से बात की। 
विज्ञापन


18 जुलाई को एनडीए की बैठक पर बोले कि बोले कि इससे यह तो साफ हो गया है कि जो प्रचार किया जा रहा था कि एक तरफ मोदी अकेले हैं और उन्हें हराने के लिए विपक्ष की बैठकें हो रही हैं, विपक्षी पर्टियां इकट्ठा हो रही हैं, वह गलत था। एनडीए के पास भी बहुत सारे घटक दल हैं। बीजेपी छोटी-छोटी पार्टियों को लुभाने में लगी है। ऐसे में, न तो मोदी अकेले हैं और न ही विपक्ष अकेला है। उन्होंने कहा कि पूरे विपक्ष को एक साथ मिलकर काम करने और भारत के आम नागरिकों के लिए दिल्ली का रास्ता बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान सरकार जिन लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में विफल रही है, हमें उन तक पहुंचने की जरूरत है। बेरोजगारी, हिंसा और नफरत जैसे मुद्दे हैं। वंचित लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। ऐसे लोग के लिए हम सब मिलकर एक नई राह बनाएंगे। मैं बहुत आशावान और सकारात्मक हूं। पटना की पिछली बैठक में शामिल नहीं हो पाया था। इसलिए इस स्तर पर यह मेरी पहली बातचीत है। मैं सुनूंगा कि अन्य नेता क्या कहते हैं।

हमारे दरवाजे खुले हैं

बैठक में कई दलों के शामिल न होने पर जयंत ने कहा कि ये मत सोचिए कि जो लोग यहां बैठक में हैं, उसके बाहर के लोगों से संपर्क आगे नहीं होगा या उनके लिए दरवाजे बंद हो गए हैं। हमारे दरवाजे खुले हैं। सैद्धांतिक रूप से जो भी पार्टियां, संगठन और नेता हमारे मुद्दों के साथ मेल रखते हैं वे साथ आएंगे।


बैनरों पर जयंत का भी फोटो

विपक्ष की बैठक में शामिल होने आ रहे नेताओं का स्वागत करने के लिए बंगलुरु में बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से पार्टी प्रमुखों का चेहरा दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी को भी बैनर में जगह दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed