{"_id":"61669c2d8ebc3e05cf55c9c1","slug":"jayant-chaudhay-will-address-a-rally-in-lucknow-on-31-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: 31 अक्टूबर को लखनऊ में संकल्प पत्र जारी करेंगे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: 31 अक्टूबर को लखनऊ में संकल्प पत्र जारी करेंगे जयंत चौधरी
Wed, 13 Oct 2021 02:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:13 PM IST
सार
रालोद ने कहा कि वह किसानों के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। पार्टी 31 अक्तूबर को लखनऊ में एक किसान रैली का आयोजन करेगी।
विज्ञापन
आरएलडी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी 31 अक्टूबर को लखनऊ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके लिए 15 अक्तूबर को एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा जिससे लोगों से उनकी राय ली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रालोद किसानों, मजदूरों तथा अन्य सभी वर्गों के लोगों के मुद्दों को लेकर चुनाव में उतर रहा है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है और इस समय किसान सबसे ज्यादा त्रस्त हैं।
विज्ञापन
चंद लोगों के लिए सरकार काम कर रही है। गन्ने का बकाया अभी तक अदा नहीं किया गया है और नया सत्र शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन