{"_id":"5b1807de4f1c1b53268b488f","slug":"jayant-chaudhary-met-with-akhilesh-yadav-after-kairana-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, कैराना के लिए कहा-थैंक्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी, कैराना के लिए कहा-थैंक्यू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:42 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी और अखिलेश यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार को यहां सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलकर कैराना उपचुनाव में सहयोग के लिए आभार जताया। दोनों के बीच प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। जयंत के साथ रालोद की नवनिर्वाचित सांसद तबस्सुम हसन भी थीं।
विज्ञापन
जयंत शाम पांच बजे जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में अखिलेश से मिले। इस मौके पर दोनों दलों के अन्य नेता भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों के लिए हम काम करते रहेंगे। इसी से गांव, गरीब और किसान की दशा सुधर सकती है।
विज्ञापन
भाजपा ने सामाजिक सद्भाव बिगाड़ कर चुनावी लाभ लेने की कोशिशें की थीं, लेकिन उसकी एक नहीं चली। कैराना व नूरपुर के मतदाताओं ने लोकतंत्र को मजबूती देने का फैसला किया जिसके लिए हम उनके आभारी हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपनों को तोड़ा है। भाजपा को इसका नतीजा 2019 में भुगतना पड़ेगा।