फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janata Mail cancelled, other trains delayed

Lucknow News: जनता मेल रद्द, बाकी ट्रेनें लेट

Tue, 03 Dec 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Janata Mail cancelled, other trains delayed
रायबरेली। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल सोमवार को निरस्त रही, जिससे जिले के कई स्टेशनों पर यात्री इस ट्रेन का इंतजार करते रह गए। अन्य ट्रेनों के देर से आने के कारण भी यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन



सोमवार को प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे, प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और प्रयागराज से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, पुरी से आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस व भोपाल से प्रतापगढ़ जाने वाली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देर से आई।
विज्ञापन


प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस सवा घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। रविवार रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर साढ़े तीन घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस व वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे देर से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि कोहरे की वजह से जनता मेल निरस्त रही। बाकी ट्रेनें भी पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण देर से आई हैं।




वंदेभारत भी एक घंटे देर से आई

रायबरेली। गोरखपुर से लखनऊ होते हुए प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार को सुबह पांच मिनट विलंब से आई। शाम को वापसी में लेटलतीफी ज्यादा हो गई। प्रयागराज से चली वंदेभारत रायबरेली स्टेशन पहुंची तो करीब एक घंटे लेट हो गई। इससे यात्रियों में नाराजगी रही। यात्रियों ने कहा कि वंदेभारत जैसी ट्रेन भी समय से नहीं चल पा रही है। आए दिन विलंब से पहुंचती है। स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि महज दो मिनट के स्टॉपेज के बाद वंदेभारत रवाना हो गई। यह गाड़ी पिछले स्टेशनों से लेट हुई थी।




रेंगती रही ट्रेनें, बढ़ती रही लेटलतीफी

रायबरेली/ऊंचाहार। जिले के भीतर कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने और देर तक रोकने से काफी लेट हो गई। सोमवार को सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर एक घंटे तो लक्ष्मणपुर में सवा घंटे और ऊंचाहार में डेढ़ घंटे लेट पहुंची। रविवार देर रात कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से रायबरेली पहुंची और देर तक रुकने से एक घंटे से ज्यादा लेट हो गई। बताया कि आगे मालगाड़ी दौड़ रही थी, जिससे इंटरसिटी रुकी रही।


बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस रायबरेली स्टेशन पर आधे घंटे विलंब से आई, लेकिन ऊंचाहार पहुंची तो सवा घंटे लेट हो गई। ऊंचाहार में देर तक रुकी तो लेटलतीफी डेढ़ घटे हो गई। स्टेशन अधीक्षक विनोद त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज में चल रहे काम की वजह से ट्रेन को कई जगह रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed