फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Janata Darshan CM Yogi Listens to People Grievances Issues Directives to Officials for Their Resolution

Janta Darshan: सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं, बोले-घर के मामले घर में सुलझाएं, परिवार बिखरने से बच जाएगा

Mon, 13 Apr 2026 10:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 10:00 AM IST
सार

जनता दर्शन में सीएम योगी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान कराएंगे। सीएम ने आए हुए लोगों से अपील की कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है। घर के मामले घर में ही सुलझाना बेहतर है। पारिवारिक समस्याएं मिल-बैठकर हल करें। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Janata Darshan CM Yogi Listens to People Grievances Issues Directives to Officials for Their Resolution
जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से कहा कि घबराइए नहीं हर समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएंगे। 

विज्ञापन


सीएम ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें। समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं। 
विज्ञापन


इस दौरान कई शिकायतें पारिवारिक विवाद से जुड़ी आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी को समझाया और कहा कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है। समझदारी से पारिवारिक मामले मिल-बैठकर सुलझाएं। विश्वास करिए, बिखरने के बजाय परिवार एकजुट हो जाएगा। वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार रूपी पूंजी को संभाल कर रखें

सीएम ने कहा कि गलती परिवार के किसी भी सदस्य से हो सकती है। लेकिन, थोड़ा समझदारी से काम लेंगे तो परिवार बिखरने से बच जाएगा। परिवार में थोड़ा झुकने से सम्मान कम नहीं होता। परिवार रूपी पूंजी को हर हाल में संभाल कर रखें। कोई भी दिक्कत है तो परिवार के बड़ों के साथ मिल-बैठकर हल करें। यदि किन्हीं कारणों से विवाद हल नहीं होता तो अंतिम विकल्प के रूप में शासन, प्रशासन या पुलिस की सहायता लें। 


सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed