{"_id":"8c9f6e229416cca865da4e67e175946b","slug":"janaral-bus-to-jaipur-from-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम हो गया लखनऊ से जयपुर का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हो गया लखनऊ से जयपुर का किराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 09 May 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने लखनऊ से जयपुर का बस का सफर सस्ता कर दिया है, जल्द ही सुविधा की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राज्य परिवहन निगम वॉल्वो की जगह पर 15 मई से दो साधारण बसें लखनऊ और जयपुर के बीच संचालित करने जा रहा है। यानी एक-एक बस लखनऊ और जयपुर से एक ही वक्त पर रवाना होगी।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के आलमबाग अड्डे से जयपुर की दूरी 637 किमी है जिसमें एक यात्री का साधारण बस का किराया 556 रुपये होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दोनो तरफ से 15 मई की शाम से बस संचालन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव में गई बसों के वापस लौटने पर एक बस आलमबाग अड्डे से शाम छह बजे आजमगढ़ एवं लखनऊ के बीच चलेगी।