फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jan Sangh founder Pandit Deendayal Upadhyay remembered on his birth anniversary

Lucknow News: जयंती पर याद किए गए जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय

Wed, 25 Sep 2024 08:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Jan Sangh founder Pandit Deendayal Upadhyay remembered on his birth anniversary
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन चरित्र को याद किया।
विज्ञापन

सिरसिया के गब्बापुर बूथ पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पूरा जीवन दूसरों के लिए प्रेरणा, प्रबल राष्ट्रवाद व आम लोगों के लिए समर्पित रहा। अंत्योदय, एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के रूप में भारत के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक परिवेश को किसी विचारक व राजनेता ने इतना प्रभावित नहीं किया जितना पंडित दीनदयाल ने किया।
विज्ञापन

इकौना के टीचर्स काॅलोनी में आयोजित कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास की बात की थी। उनके विचारों ने संगठन को मजबूती दी एवं पथ दिखाया है। वहीं भिनगा के हनुमानगढ़ी बूथ पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल हम सभी के पथ प्रदर्शक हैं। उनके बताए अंत्योदय के मंत्र पर मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर काम कर रही है। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed