{"_id":"674ee1e065d308b3fd09da92","slug":"jan-akrosh-rally-of-rss-in-ayodhya-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे सरकार
Tue, 03 Dec 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Dec 2024 04:47 PM IST
सार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आरएसएस के विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने अयोध्या में जन आक्रोश रैली निकाली और सरकार से सीधे हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सड़क पर उतर आए और जन आक्रोश रैली निकाली। यह रैली मंगलवार को अयोध्या के ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी मैदान से निकली और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी पार्क के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
रैली में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की मोदी सरकार से बांग्लादेश के प्रकरण में सीधा हस्तक्षेप करने की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसे लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के प्रबंध कर लिए थे और बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया था।
विज्ञापन
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बोले- कहीं ऐसा न हो कि बांग्लादेश में हिंदुओं का सफाया हो जाए
रामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण प्रभु के वकील पर हुए हमले को बेहद डरावना बताया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। हमें नहीं पता है कि वहां अब तक कितने हिंदुओं को मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश से भी हिंदुओं का सफाया हो जाएगा।
विज्ञापन