{"_id":"692a0ed68b9aadc5da002f6a","slug":"jamboree-reminds-us-of-prayagraj-mahakumbh-yogi-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1493522-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंबूरी ने दिलाई प्रयागराज महाकुंभ की याद : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंबूरी ने दिलाई प्रयागराज महाकुंभ की याद : योगी
Sat, 29 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि करीब 61 वर्ष बाद प्रदेश में हो रहे जंबूरी ने 2025 के प्रारंभ में आयोजित प्रयागराज महाकुंभ का स्मरण करा दिया है। प्रयागराज में देश-दुनिया के 66 करोड़ श्रद्धालु आए थे तो जंबूरी में दुनिया के कई देशों व भारत के कोने-कोने से विश्व शांति, एकता व विश्व बंधुत्व के भाव को लेकर युवा आए हैं। दुनिया के अंदर कुछ नया करने के इच्छुक युवा ऊर्जा के प्रतीक इन युवाओं का यहां महाकुंभ चल रहा है। मुख्यमंत्री जंबूरी के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंबूरी की थीम पीएम मोदी के विजन के अनुरूप ‘विकसित भारत-विकसित युवा’ रहा है। पिछले पांच दिन से लगातार हर जुबान पर जंबूरी के कार्यक्रम, अनुशासन, आत्मसंयम, यहां चल रहे विभिन्न प्रकार के एडवेंचर व सकारात्मक गतिविधियों ने नई ऊर्जा का संचार किया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप सभी ने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के इन कार्यक्रमों से जुड़कर पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को जंबूरी के माध्यम से बढ़ाने का कार्य किया है।