फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jamboree: Participants can visit Lucknow for Rs 500 and Ayodhya for Rs 1000

जंबूरी : प्रतिभागी 500 रुपये में लखनऊ और 1000 में कर सकेंगे अयोध्या दर्शन

Sun, 23 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jamboree: Participants can visit Lucknow for Rs 500 and Ayodhya for Rs 1000
जंबूरी : प्रतिभागी 500 रुपये में लखनऊ और 1000 में कर सकेंगे अयोध्या दर्शन
लखनऊ। राष्ट्रीय जंबूरी में आए देश-विदेश के स्काउट्स और गाइड्स के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) ने लखनऊ और अयोध्या भ्रमण का विशेष टूर पैकेज जारी किया है। इसके लिए डिफेंस एक्सपो मैदान में पंजीकरण काउंटर लगेगा।
विज्ञापन


यूपीएसटीडीसी के पहले पैकेज ''लखनऊ दर्शन’ में जंबूरी प्रतिभागियों को नवाबी तहजीब, यहां की स्थापत्य कला और समृद्ध शिल्प परंपरा से रूबरू कराया जाएगा। यह पैकेज हाल ही में ''यूनेस्को क्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी'' के रूप में सम्मानित लखनऊ की पहचान, उसकी विरासत, उसके खानपान को करीब से अनुभव कराने के लिए बनाया गया है। इसमें प्रतिभागियों को रेजीडेंसी, बड़ा इमामबाड़ा, भूल भुलैया, रूमी दरवाजा, छोटा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी और चौक बाजार ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यात्रा में प्रतिभागी यहां की शिल्प कला से भी रू-ब-रू होंगे। 500 रुपये के पैकेज में गाइड, नाश्ता और परिवहन की व्यवस्था की गई है। भ्रमण के इच्छुक लोगों को टैंपो ट्रेवलर व बस से भ्रमण कराया जाएगा। सुबह 9 बजे जंबूरी मैदान से यात्रा शुरू होकर प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए दोपहर 2:30 बजे वापस जंबूरी स्थल पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अयोध्या दर्शन पैकेज में 1000 रुपये में गाइड, टैंपो ट्रेवलर से यात्रा, लंच, पानी की सुविधा मिलेगी। जो हनुमानगढ़ी, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, कनक भवन, सरयू रिवर फ्रंट और नागेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कराएगी। यह यात्रा भी जंबूरी मैदान से सुबह आठ बजे शुरू होगी। दिनभर अयोध्या भ्रमण के बाद रात 8:30 बजे लखनऊ लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed