फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jal Jeevann Mission in International Trade show.

UP: जल जीवन मिशन स्टाल की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सीएम, बदलते यूपी की कहानी बयां कर रहे मॉडल को निहारा

Thu, 26 Sep 2024 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Sep 2024 12:17 AM IST
सार

सीएम ने स्टॉल पर मौजूद लोगों और मिशन अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया।  "हर घर जल" गांव ग्रेटर नोयडा में हो रहे इंटरनेशनल ट्रेड शो का आकर्षण बन गया है। 

विज्ञापन
Jal Jeevann Mission in International Trade show.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन के स्टाल पर प्रदर्शित "हर घर जल गांव" मॉडल उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी आकर्षण का केन्द्र बन गया। इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन समारोह के बाद अलग-अलग स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब जल जीवन मिशन के "हर घर जल गांव" के मॉडल पर पहुंचे, तो उन्होंने कार्ट की रफ्तार को धीमा करवाकर बदलते उत्तर प्रदेश की कहानी बयां कर रहे इस मॉडल को निहारा। व्यस्तता के बाद भी मुख्यमंत्री ने कुछ मिनटों तक उत्तर प्रदेश के गांवों में आई जल क्रांति को प्रदर्शित कर रहे "हर घर जल गांव" के मॉडल को देखा और मुस्कुराए। स्टाल पर दिखाई दे रही नल की टोंटी और उसमें से हो रही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को देखा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्टॉल पर उपस्थित लोगों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी "हर घर जल गांव" मॉडल को देखकर खुशी जाहिर की और हाथ हिलाकर स्टॉल पर उपस्थित भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने करीब 15 मिनट तक "हर घर जल गांव" मॉडल का अवलोकन किया। इस मौके पर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक बृजराज सिंह यादव और वरिष्ठ मीडिया सलाहकार राधाकृष्ण त्रिपाठी ने उन्हें पूरे स्टॉल की जानकारी दी। 

विज्ञापन


देश-विदेश से मेहमानों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी हर घर नल से जल योजना
इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की "हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों, देशी-विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बदलते यूपी की नई तस्वीर पेश करता नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के  स्टाल पर पूरे दिन ट्रेंड शो में हिस्सा लेने पहुंचे बड़ी संख्या में देशी-विदेशी मेहमानों का आए। इस दौरान मेहमानों ने फोटो गैलरी के जरिए उत्तर प्रदेश के जरिए प्रदेश के हर गांव तक नल कनेक्शन पहुंचाने की उपलब्धि के बारे में जाना। वहीं बुंदेलखंड और विन्ध्य के बीहड़ क्षेत्रों में किस तरह से पानी पहुंचाया गया। इसकी जानकारी भी विभाग के अधिकारियों से ली। 
विज्ञापन


आल्हा की लाइव प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए मेहमान
जल जीवन मिशन के "हर घर जल गांव" मॉडल में बने चौपाल केन्द्र पर बुंदेलखंडी आल्हा की लाइव प्रस्तुति ने ट्रेड शो देखने आए लोगों को दिल जीत लिया। लाइव परफॉर्मेंस के दौरान बड़ी संख्या में लोग स्टॉल पर आए और आल्हा की लाइव धुन पर झूमते नजर आए। आल्हा के माध्यम से लोगों ने ये भी जाना कि किस तरह से बुंदेलखंड और प्रदेश के अन्य हिस्सों में पानी पहुंचा और इस पानी से लोगों का जीवन कैसे खुशहाल बना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जल जीवन मिशन का सतरंगी मोर देख मेहमान बोले “जरा सेल्फी हो जाए”
हर घर तक नल पहुंचने के लिए लोगों के जीवन में कैसा बदलाव आया। इसकी कहानी बयां करता हुआ राष्ट्रीय पक्षी मोर का प्रोटो टाइप यहां आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहा। मोर के पंखों पर लगी जल जीवन मिशन की उपलब्धियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने सेल्फी ली। इसके अलावा स्टॉल पर बने रसोई घर, पंचायत घर पर पहुंचे निवेशकों, उद्यमियों के साथ महिलाओं व युवाओं ने सेल्फी ले। अपने पलों को यादगार बनाया। 

438 स्क्वायर मीटर में तैयार किया गया है जल जीवन मिशन का मॉडल गांव
जल जीवन मिशन का "हर घर जल गांव" मॉडल हॉल-7 में 438 स्क्वायर मीटर एरिया में बना हुआ है। इस .मॉडल गांव में एक तरफ जहां ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल पहुंचने के बाद आए बदलावों को प्रदर्शित किया गया है। वहीं टाइम वॉल के जरिए उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। मॉडल विलेज में प्राइमरी स्कूल, पंचायत घर, सीएम आवास योजना, इज्जत घर, पानी की टंकी का निर्माण किया गया है। 


स्टॉल की एंट्री पर टोटी से निकलते पानी धार बता रही गांव तक पहुंची खुशियों की कहानी
स्टॉल के एंट्री प्वाइंट पर एक विशाल टोटी से निकलते पानी और मटके का प्रोटोटाइप लगाया गया है। मॉडल विलेज के मुख्य द्वारा पर ही विशाल एलईडी पैनल लगाए गए हैं। जिसमें जल जीवन मिशन के कार्यों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed