फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaish terrorist diverting mind of youths

बदला लेने के लिए नौजवानों को जेहाद से जोड़ने में लगे थे जैश आतंकी

Tue, 10 May 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 May 2016 01:37 PM IST
विज्ञापन
jaish terrorist diverting mind of youths

यूपी एटीएस की पूछताछ में यह जानकारी मिली है। कट्टरपंथी विचारधारा के ये सदस्य कौम के साथ हुई नाइंसाफी का बदला लेने के लिए साथियों को जुटाने की मुहिम में लगे थे।

विज्ञापन


पूछताछ में सामने आया है कि इन सदस्यों के संपर्क वेस्ट यूपी के जिलों के अलावा एनसीआर में भी हैं। इनसे इन संपर्कों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। 
विज्ञापन

एटीएस अफसरों के अनुसार पकड़े गए सदस्य बार-बार बयान बदल रहे हैं। इससे यह अंदेशा बना हुआ है कि वे कुछ छिपाने की कोशिश में हैं।

एटीएस के सूत्रों के अनुसार अलग-अलग पूछताछ में पता चला है कि ये सभी कट्टरपंथी हैं। उनके मन में यह बैठा हुआ है कि उन्हें बदला लेना है। इसके लिए वे अपनी विचारधारा के युवकों को तलाश रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीख रहे थे ‌व‌िस्फोटक बनाना

jaish terrorist diverting mind of youths
terrorist - फोटो : FILE
कुछ मिले भी पर वे बदला लेने के लिए आतंकी तरीकों को अपनाने से हिचक गए। इसलिए उन्होंने उनसे संपर्क तोड़ लिया।

गाजियाबाद से गिरफ्तार समीर अहमद और देवबंद से दबोचे गए शाकिर अंसारी दोनों ने स्वीकार किया है कि वे विस्फोटक बनाने की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने सोचा था कि वे अपने स्तर से भी कुछ कर दिखाएंगे।

एटीएस के अफसरों को इनके इस बयान पर अधिक भरोसा नहीं है। उनका मानना है कि ये सदस्य आतंकी संगठन के उन ओहदेदारों के नाम छिपाने की कोशिश में हैं, जिनके जरिये वे संगठन से जुड़े। एटीएस इनसे हासिल जानकारी की तस्दीक कर उसकी सच्चाई परख रही है।

इस बीच दिल्ली स्पेशल सेल के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी भी इन तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो इनसे अब तक कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं। 

इन्होंने यह भी बताया है कि वे कहां-कहां धमाके करने की साजिश रच रहे थे। घटना को कैसे अंजाम देते और इसमें उनके साथ कौन-कौन शामिल रहता? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed