{"_id":"680a9e571d598ccfd80802a7","slug":"jain-community-took-out-a-peace-march-against-the-demolition-of-the-temple-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1172201-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जैन समाज ने मंदिर विध्वंस के विरोध में निकाला शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जैन समाज ने मंदिर विध्वंस के विरोध में निकाला शांति मार्च
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जैन समुदाय के पदाधिकारी।
लखनऊ। जैन समाज ने बृहस्पतिवार को डालीगंज स्थित भगवान महावीर पार्क में धर्म सभा आयोजित की। इसका नेतृत्व जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन ने किया। इसका उद्देश्य मुंबई स्थित जैन मंदिर को अवैध रूप से तोड़ने, उत्पीड़न और साधु-संतों की सुरक्षा पर चिंता प्रकट करना था।
सभा के बाद समाज के सदस्यों ने भगवान महावीर स्वामी के जयघोष कर भगवान महावीर पार्क से शहीद स्मारक होते हुए कैसरबाग स्थित डीएम कार्यालय तक शांति मार्च निकाला। यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुंबई के जैन मंदिर को दोबारा बनाने की मांग की गई।
मुनि शाश्वत सागर, काकोरी और चौक से विहार करते हुए महावीर पार्क पहुंचे और मंच पर विराजमान हुए। उन्होंने कश्मीर हिंसा में मृतकों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
इस दौरान महामंत्री सुबोध जैन, उपाध्यक्ष बंटी जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी जैन, विशाल जैन, इंद्रानगर स्थित जैन मंदिर के वरिष्ठ मंत्री अभिषेक जैन, आदीश सर्राफ आदि मौजूद रहे।