{"_id":"5c2e2f11bdec2256fb08a231","slug":"jail-central-command-keep-eye-on-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में मुलाकातियों के ब्यौरे पर कारागार मुख्यालय की सीधी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में मुलाकातियों के ब्यौरे पर कारागार मुख्यालय की सीधी नजर
Fri, 04 Jan 2019 06:08 AM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 04 Jan 2019 06:08 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी जिला कारागार
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के जेलों में बंद अपराधियों से मिलने आने वालों के ब्यौरे पर कारागार मुख्यालय अब सीधी नजर रखेगा। उधर, कारागार मुख्यालय ने शासन के निर्देश पर देवरिया जेल के अधीक्षक और जेलर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देवरिया जेल कांड के बाद कारागार मुख्यालय ने प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों का ताकीद की है कि वे इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनकी जेल में बंद माफिया या किसी अन्य बड़े अपराधी से मिलने आने वालों के मामले में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
कारागार विभाग के एडीजी चंद्र प्रकाश ने जेलों में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा, इसमें किसी तरह की कोताही की रिपोर्ट मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही कारागार विभाग के सभी डीआईजी को उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली जेलों के वीडियो फुटेज व मुलाकातियों के ब्यौरे की जांच कर इसकी रिपोर्ट कारागार मुख्यालय को भेजने को कहा गया है। वहीं, मुख्यालय के अधिकारी भी समय-समय पर विभिन्न जेलों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।