फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   jaggery is beneficial for anaemic women

एनीमिया से बचने के लिए महिलाएं करें गुड़ का सेवन, गर्भस्थ शिशु के लिए भी है फायदेमंद

Fri, 08 Feb 2019 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Feb 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
jaggery is beneficial for anaemic women
- फोटो : डेमो
केस 1
विज्ञापन

काकोरी विकास खंड के चतुरी खेड़ा निवासी रेनू का हीमोग्लोबिन स्तर आठ जी प्रति डीएल था। उसे आयरन की गोली दी गई। माहभर बाद दोबारा जांच हुई तो कोई खास सुधार नहीं था। चिकित्सक ने सुबह-शाम गुड़ खाने की सलाह दी। हरी पत्तेदार सब्जियां, चना नियमित दिया गया। माहभर में उसका हीमोग्लोबिन 10 तक पहुंच गया। 

केस 2
चिनहट सीएचसी पर टीकाकरण कराने आई फूलमती ईंट-भट्ठे पर काम करती थी। गर्भावस्था के दौरान उसकी जांच में हीमोग्लोबिन का स्तर नौ था। उसे दो माह तक सुबह-शाम खाने में गुड़ लेने की सलाह दी गई। इसके बाद उसकी जांच हुई तो हीमोग्लोबिन का स्तर 11 तक पहुंच गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं को एनीमिया से बचने के लिए गुड़ खाने की सलाह दी जा रही है। अब सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व टीकाकरण केंद्रों पर आने वाली महिलाओं को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 से 49 वर्ष की उम्र की महिलाओं में खून की कमी

jaggery is beneficial for anaemic women
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चना और गुड़ घर में आसानी से उपलब्ध रहता है। इससे महिलाओं में खून की कमी की समस्या रोकी जा सकती है। महिलाओं में खून की कमी (एनीमिया) होने की वजह से प्रसव व प्रसव के बाद कई तरह की बीमारियां होती है।

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ में 15 से 49 वर्ष की उम्र की 35.4 फीसदी महिलाओं में खून की कमी पाई गई है।

जबकि 59.4 फीसदी में खून की मात्रा सामान्य पाई गई है। मंडल में खून की कमी से ग्रस्त महिलाओं की सर्वाधिक संख्या रायबरेली में है। यहां 51 फीसदी महिलाओं में खून की कमी पाई गई है।

तीन माह में सीएचसी काकोरी में आने वाली 10 महिलाओं को पोषाहार के साथ ही गुड़ खाने की सलाह दी गई। तीन माह बाद इनके ब्लड में हीमोग्लोबिन की मात्रा में दो फीसदी का इजाफा पाया गया।

गुड़ है भरपूर ऊर्जा का स्रोत

jaggery is beneficial for anaemic women
डेमो
इसी तरह अन्य जांच रिपोर्ट भी सामान्य पाई गईं। अब सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गर्भवती व खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को सुबहृ-शाम गुड़ खाने की सलाह दी जा रही है। हालांकि इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि महिला का शुगर लेवल सामान्य है या नहीं।

आहार परामर्शदाता रूपाली ने बताया कि गुड़ भरपूर ऊर्जा का स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन्स, खनिज पदार्थ के साथ ही आयरन सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है।

यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसमें फोलेट होने की वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में सहायता मिलती है। पोटैशियम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करने में मदद करता है। यही वजह है कि अब सभी आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि वे महिलाओं को गुड़ खाने की सलाह दें। 

 

ये है एनीमिया

jaggery is beneficial for anaemic women
खून में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है, जिसे एनीमिया कहते हैं। आयरन हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करता है। ये कोशिकाएं ही हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed