फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jagatpur Rajbaha cut for the fourth time, paddy drowned successfully

Lucknow News: चौथी बार कटा जगतपुर रजबहा, धान की सफल डूबी

Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jagatpur Rajbaha cut for the fourth time, paddy drowned successfully
मनमाने तरीके से पटरी की सिल्ट की खोदाई से किसान परेशानसूचना के बाद भी नहर बंद नहीं, बर्बाद हो रही धान की फसल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शारदा पोषक नहर से निकले जगतपुर रजबहा की पटरी बुधवार को चौथी बार कट गई। इससे नहर का पानी खेतों में भर गया। सूचना के बाद भी नहर को बंद नहीं कराया गया। इससे धान की फसल जलमग्न हो गई है।

जगतपुर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे और बाईपास के लिए मिट्टी की व्यवस्था कराने के लिए जगतपुर रजबहा की दोनों पटरियों की सिल्ट का ठेका उठाया गया था। बताते हैं कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से सिल्ट की खुदाई कराई थी। इससे रजबहे की दोनों पटरी कमजोर हो गईं। भीख और पूरे डंमर गांव के बाद एक माह में रजबहा बुधवार को चौथी बार कटने खेत लबालब हो गए। सूचना के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। धान की फसलें लबालब हो गई हैं। किसान सुधीर सिंह, हरपाल, भारत यादव, राम धनी, राम नरेश, समर बहादुर आदि का कहना है कि आए दिन रजबहे की पटरी कटने से पानी खेतों में भर रहा है। इससे धान की फसल प्रभावित हो रही है, लेकिन विभाग समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। किसानों ने नहर की पटरी ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed