फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Jackal injured seven people including five women

Lucknow News: सियार ने पांच महिलाओं समेत सात को किया घायल

Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 18 Oct 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Jackal injured seven people including five women
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह सियार ने पांच महिलाओं समेत सात लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। हमले के बाद घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। सियार के हमले से आसपास के गांवों में दहशत है। ग्रामीण रात को सो नहीं पा रहे हैं। सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


गदागंज की रहने वाली रीता सिंह, शिवाकांती, रागिनी, किशोरी बालमपुर की रहने वाली धनपति, मगारपुर की रीता देवी सुबह करीब पांच बजे टहलने जा रही थी। गदागंज विद्युत उपकेंद्र के पास धान के खेत से अचानक निकले सियार ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर काटना शुरू कर दिया। महिलाओं के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब तक सियार भागकर खेत में घुस गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पाही गांव निवासी अयोध्या प्रसाद, किशोरी बालमपुर के हीरापाल पर सियार ने हमला करके जख्मी कर दिया। सभी घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रकाश सिसोदिया ने बताया कि घायलों का इलाज किया गया है। वन दरोगा रमेश कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं है। शुक्रवार को गांव में खोजबीन कर सियार को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed