{"_id":"5e8efdeb8ebc3e72b85c2d79","slug":"j-p-nadda-talks-to-bjp-leaders-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में जरूरतमंदों को न हो दिक्कत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में जरूरतमंदों को न हो दिक्कत : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Thu, 09 Apr 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 09 Apr 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निर्देश दिए हैं कि पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे राहत कार्यों में ढिलाई न होने दें। लॉकडाउन में कोई गरीब भूखा न सोने पाए, बीमारों को दवाई की दिक्कत न हो और गरीबों को मास्क मिले। नड्डा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से राहत कार्यों की जानकारी ले रहे थे।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव ने नड्डा को प्रदेश में चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी दी, जिसकी उन्होंने सराहना की। बातचीत में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता मास्क बनाकर जरूरतमंदों को मुफ्त उपलब्ध कराएंगी। अब तक 30 हजार से अधिक मास्क बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन