फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   J P Nadda addresses a meeting in Sultanpur.

UP Election 2022: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव पूरे यूपी में नहीं सिर्फ करहल में चुनाव लड़ रहे हैं

Sat, 19 Feb 2022 04:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुल्तानपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है। धारा 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति और गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ संकल्प शक्ति ने धराशायी कर दिया।

विज्ञापन
J P Nadda addresses a meeting in Sultanpur.
सुल्तानपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता को करहल में उतारा है, क्योंकि उनकी घर की सीट हिल गई है। अब वे उत्तर प्रदेश में नहीं सिर्फ करहल में लड़ रहे हैं। कभी किसी पार्टी को इस आधार पर वोट मत देना कि वह क्या करेगी? वोट इस आधार पर देना कि उसने किया क्या है। हम कुर्सी पर बैठने नहीं आए। हम इसलिए आए हैं कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप में आगे बढ़े। नड्डा शनिवार को रायबरेली में जनसभा संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है। धारा 370 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा शक्ति और गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ संकल्प शक्ति ने धराशायी कर दिया। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में आज जो उत्सव हो रहा है, वह पहले नहीं होता था। समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी। कांग्रेस ने राममंदिर को लटकाया, अटकाया और भटकाया था। आज भव्य मंदिर बन रहा है।
विज्ञापन


हमारा हर कार्यक्रम महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों को मजबूती देता है। सभी योजनाओं का पैसा सीधे लोगों को मिलता है। सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक को समाप्त करने को कहा था पर किसी भी पार्टी ने दम नहीं दिखाया। यह मोदी जी ही हैं जो यह कर सके। तीन तलाक बहुतायत मुस्लिम देशों में नहीं है। आज हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन धन के खाते में सीधे योजनाओं का पैसा जा रहा है। आज हर जगह बिजली है। इलाज के लिए लोगों को पहले दौड़ना पड़ता था। आज आयुष्मान योजना से गरीबों को सुविधा मिल रही है। हर तबके के गरीब को पांच लाख रुपये का हेल्थ कवर दिया है। चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए कांग्रेस और समाजवादी लोगों ने स्वच्छ भारत का मजाक उड़ाया था। आज हर घर में इज्जत घर है। सब को राशन मिल रहा है। आज फोर लेन, सिक्स लेन विकास की कहानी कह रहे हैं।


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के बजट में 60 लाख नौकरियों की व्यवस्था की गई है। आज मेडिकल कॉलेज की भरमार है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आवास उनके नाम पर बन रहा है। हमारा संकल्प है कि होली-दिवाली में दो सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। छात्राओं को स्कूटी और लैपटॉप मिलेगा। पांच साल पहले उत्तर प्रदेश में माफिया राज था। आज मुख्तार अंसारी, आजम खान जेल में गुल्ली डंडा खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed