{"_id":"637c4c298d4097278cb1d969f5de8c1b","slug":"its-time-for-air-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम खर्च में लीजिए हवाई सफर का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खर्च में लीजिए हवाई सफर का मजा
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान कंपनी का किराया कम होने पर उनको ट्रैवल एजेंसी ने शिमला में दो दिन और दो रात तक ठहरने का एक पैकेज अप्रैल के पीक सीजन में भी 17 से 19 हजार रुपये में मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन
यह पैकेज पिछले साल गर्मी में 24 से 30 हजार रुपये के बीच उपलब्ध था। विमान किराए में हुई कटौती के चलते इस बार गर्मी में पर्यटक स्थलों की सैर करने के लिए पहले से की गई तैयारियां आपके बजट को हल्का कर सकती है।
विज्ञापन
लीन सीजन में विमान किराए में हुई भारी कटौती के चलते कई होटलों ने विमान कंपनियों के साथ मिलकर पर्यटकों को लुभाने के लिए आकर्षक पैकेज मुहैया करा दिए हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों विमान कंपनियों ने 22 फरवरी के बाद के टिकटों की एडवांस बुकिंग पर बेस फेयर में 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।इस घोषणा के बाद से 22 फरवरी के बाद के टिकटों की बुकिंग तो शुरू ही हो गई है।
साथ ही अप्रैल और मई में पीक सीजन में लोगों को उनके बजट के अनुसार टूर पैकेज उपलब्ध हो गए हैं।लोगों ने अभी से अप्रैल और मई महीने में देहरादून, चंडीगढ़, शिमला, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित अन्य नगरों की यात्रा के लिए पैकेज की बुकिंग शुरू कर दी है।
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े जानकारों की मानें तो इस बार विमान कंपनियों ने फरवरी व मार्च को ही लीन सीजन न मानते हुए मई तक के पीक सीजन तक किराए में छूट देने की घोषणा की है।
इससे पीक सीजन में भी टिकट विमान टिकटों और टूर पैकेज की बुकिंग पर यात्रियों को 25 से 40 प्रतिशत तक बचत हो सकती है।