फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It's so hot that it's hard to go out

Lucknow News: गर्मी इतनी कि बाहर निकलना मुश्किल

Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
It's so hot that it's hard to go out
अमेठी रेलवे स्टेशन पर लू के थपेड़ों से बचने के लिए चेहरा ढककर जाती छात्राएं। संवाद।
अमेठी सिटी। जिले में इस समय पारा 41 डिग्री सेल्सियस हो गया है। भीषण गर्मी व लू ने लोगों के साथ पशुपक्षियों की भी परेशानी बढ़ा दी है। डिहाईड्रेशन से बचने के लिए लोग तरल पदार्थों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। ऐसे में ठंडे पेय पदार्थ, बेल शरबत, नीबू पानी, जलजीरा, छाछ, गन्ने का जूस आदि की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन



बढ़ते तामपान के बीच पड़ रही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का सितम चरम पर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। चार किमी की रफ्तार से गर्म हवा चलने से लोगों को चेहरा झुलस जा रहा था। दोपहर में गर्मी का असर अपने चरम पर रहा।
विज्ञापन


बाहर निकलने वाले लोग गर्मी से परेशान दिखे। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए दुकानों पर बेल शर्बत, नीबू पानी, जलजीरा, लस्सी, छाछ, गन्ने का जूस, सत्तू का शर्बत, खीरा, ककड़ी, नारियल पानी, कोल्ड ड्रिक्स, शरबत आदि पीते दिखाई पड़े। मौसम के तल्ख तेवर के कारण जिला मुख्यालय सहित सभी बाजारों में दोपहर बाद लोगों की आवाजाही कम दिखी। बाहर निकलने वाले लोग कोई सिर और चेहरा ढक कर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास करता नजर आया। तेज धूप के साथ गर्म थपेड़ों के बीच पड़ रही भीषण गर्मी में लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed