{"_id":"6951990f79b06f23b206dad5","slug":"its-cold-and-then-theres-power-outage-lucknow-news-c-13-knp1002-1535511-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक तो ठंडी, ऊपर से बिजली की बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक तो ठंडी, ऊपर से बिजली की बंदी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रविवार को कड़ाके की ठंड और सार्वजनिक अवकाश के बीच राजधानी के विभिन्न इलाकों में उपभोक्ताओं को भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। यह व्यवधान कहीं तकनीकी फॉल्ट तो कहीं मरम्मत के कारण उत्पन्न हुआ। हीटर और ब्लोअर के इस्तेमाल से बढ़ी ओवरलोडिंग के चलते विकासनगर, लौलाई और महिला पॉलीटेक्निक जैसे 33 केवी उपकेंद्र कुछ देर के लिए पूरी तरह ठप हो गए।
तकरोही के बुद्ध विहार क्षेत्र में दोपहर एक बजे 11 केवी लाइन में आए फॉल्ट ने करीब 2,000 घरों की बिजली गुल कर दी, जो देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं, गोमतीनगर के विभूतिखंड में थाना, एफसीआई और जीएसटी कार्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में करीब पौन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। राजाजीपुरम सेक्टर-सी में मीना बेकरी के पास लगभग 1,000 परिवारों को दो घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। इसके अलावा रश्मिखंड और रजनीखंड में भी घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही।
अत्यधिक लोड और कोहरा बना कारण
विद्युत कर्मियों के अनुसार, कड़ाके की ठंड में हीटिंग उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से एबीसी लाइनों के जलने और 11 केवी लाइन के फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ी हैं। साथ ही, कोहरे के कारण इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से भी आपूर्ति बाधित हो रही है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 33 केवी लाइनों के फॉल्ट को दूसरे वैकल्पिक स्रोतों से जोड़कर स्थिति संभालने का प्रयास किया गया।