{"_id":"6830da4c404652b5840434f1","slug":"iti-students-will-install-smart-meters-in-every-home-lucknow-news-c-13-1-lko1022-1217871-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: घर-घर स्मार्ट मीटर लगाएंगे आईटीआई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: घर-घर स्मार्ट मीटर लगाएंगे आईटीआई के विद्यार्थी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में घर- घर स्मार्ट मीटर लगाने की मुहिम तेज हो गई है। बिजली विभाग की पहल पर थर्ड पार्टी की ओर से स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर के 500 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 26 मई को रोजगार मेला लगेगा। इलेक्ट्राॅनिक्स से प्रशिक्षण एवं डिप्लोमा लेने वाले विद्यार्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।
प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि आईटीआई परिसर में क्यूसेस वीविंग कंपनी की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। यहां स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर और हेल्पर के 500 पदों भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस दौरान आईटीआई इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल व्यावसायिक कोर्स में प्रशिक्षण और डिप्लोमा करने वाले युवाओं को अवसर दिया जाएगा। रोजगार मेले में चयन होने के बाद 15 से 18 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा। साथ में मेडिकल और पीएफ की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई और डिप्लोमा पास 18 से 30 साल उम्र के युवाओं को अवसर दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी दस्तावेज के साथ आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। कंपनी के गाइडलाइन के अनुसार, यह भर्ती केवल युवाओं के लिए है।