फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI students will be experts in repairing 'green bikes'

Lucknow News: ''ग्रीन बाइक'' की मरम्मत तकनीक में माहिर होंगे आईटीआई के विद्यार्थी

Fri, 19 Sep 2025 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 19 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
ITI students will be experts in repairing 'green bikes'
बाइक मरम्मत किट के साथ नवीन शर्मा।
लखनऊ। राजधानी के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थी अब प्रदूषण कम करने वाली बाइक बनाने की तकनीक सीख सकेंगे। फ्यूचर स्किल्स इन ऑटोमोटिव व इलेक्ट्रॉनिक्स योजना के तहत निजी संस्थान की ओर से एक महीने का प्रशिक्षण कोर्स और कार्यशाला शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

हाल ही में कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में आयोजित कौशल महोत्सव के दौरान इस पहल की जानकारी दी गई। निजी संस्थान के प्रोग्राम मैनेजर नवीन शर्मा ने बताया कि दिल्ली, नोएडा समेत अन्य प्रमुख शहरों में बीएस-6 मोटर साइकिल, इलेक्ट्रॉनिक कार व अन्य वाहनों की सर्विस तकनीक पर पेड प्रशिक्षण कार्यक्रम पहले से चल रहे हैं। अब इसी तरह का प्रशिक्षण राजकीय आईटीआई में निशुल्क उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश में बीएस-6 मानक की मोटर साइकिलों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन उनकी सर्विस करने के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की कमी है। ऐसे प्रशिक्षण कोर्स का उद्देश्य औद्योगिक मांग के अनुरूप शिक्षण संस्थानों में आधुनिक तकनीक आधारित पढ़ाई शुरू करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन शर्मा ने कहा कि वैश्विक उत्सर्जन मानकों पर भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बीएस-4 इंजन की तुलना में बीएस-6 और बीएस-6.2 मॉडल कार्बन मोनोऑक्साइड व नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे हानिकारक प्रदूषकों को काफी हद तक कम करते हैं। इसी कारण लोग अब पर्यावरण के अनुकूल ऐसी मोटर साइकिलें खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed