{"_id":"6a174fefb2817ba063084981","slug":"iti-qualified-candidates-have-a-chance-to-get-a-job-lucknow-news-c-13-lko1070-1756639-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई की योग्यता धारकों के पास नौकरी पाने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई की योग्यता धारकों के पास नौकरी पाने का अवसर
विज्ञापन
लखनऊ। आपके पास आईटीआई की डिग्री और बाइक है तो 25 हजार रुपये महीना तक की नौकरी पाने का अवसर है। सेवायोजन विभाग की ओर से 29 मई को लगाए जाने वाले रोजगार मेले में टीम लीज और एयरटेल जैसी कंपनियां करीब 300 पदों पर भर्ती करेंगी। मूल दस्तावेज के साथ मेले में पहुंचना होगा।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी सूर्यकांत कुमार ने बताया कि लालबाग स्थित सेवायोजन कार्यालय में सुबह 10 बजे से रोजगार मेला लगेगा। इसमें इंस्टालेशन इंजीनियर आदि पदों पर पुरुष अभ्यर्थियों का चयन होगा।
इनकी आयु सीमा 18 से 35 वर्ष व आईटीआई और इंटरमीडिएट, स्नातक की शैक्षिक योग्यता के साथ बाइक तथा डीएल होना अनिवार्य है।
प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीवी की प्रतियों एवं मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ सीधे भी रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना है। रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण एवं अन्य किसी असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।