फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ITI: Major Change in Admission Rules—Now, 10th-Pass Students Can Also Apply for All Trades; Learn About the Ne

आईटीआई: प्रवेश नियमों में बड़ा बदलाव, अब 10वीं पास छात्र भी सभी ट्रेड में कर सकेंगे आवेदन; जानें नए नियम

Sat, 09 May 2026 11:45 AM IST
Akash Dwivedi अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 09 May 2026 11:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश की आईटीआई में प्रवेश नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। अब 10वीं पास छात्र भी सभी ट्रेड में आवेदन कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल 8वीं पास छात्रों को थी। नई व्यवस्था के तहत मेरिट के आधार पर सीट आवंटन होगा और छात्र एक से अधिक ट्रेड के लिए भी आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
ITI: Major Change in Admission Rules—Now, 10th-Pass Students Can Also Apply for All Trades; Learn About the Ne
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की 3300 से अधिक राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग प्रवेश नियमों में व्यापक बदलाव कर रहा है। इसके तहत 10वीं पास छात्र अब किसी भी ट्रेड के लिए आवेदन कर सकेंगे, जो पहले संभव नहीं था।

विज्ञापन


अब तक 8वीं व 10वीं पास छात्रों के लिए अलग-अलग ट्रेड निर्धारित थे। 8वीं पास छात्र सभी ट्रेड में आवेदन करते थे, लेकिन 10वीं पास के लिए यह सुविधा नहीं थी। विभाग ने यह व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब 8वीं व 10वीं पास दोनों ही छात्र सभी ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। 
विज्ञापन


आवेदन के समय उन्हें अपनी कक्षा में प्राप्त नंबर अपलोड करने होंगे। इन नंबरों के आधार पर विभाग मेरिट सूची तैयार करेगा। छात्रों को मेरिट के अनुसार ही सीटें आवंटित की जाएंगी। अभ्यर्थी एक से अधिक ट्रेड के लिए भी आवेदन कर सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर विकल्प मिल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

वह अपनी वर्तमान आवंटित सीट पर भी प्रवेश ले सकेगा

पहले चरण में मिली सीट पर अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया पूरी करेंगे। विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी 8वीं व 10वीं शैक्षिक योग्यता वाली ट्रेड में प्रवेश के लिए आवेदन करता है और उसे दोनों में सीट मिल जाती है, तो वह जिस आईटीआई व ट्रेड में पहले प्रवेश लेगा, उसी में वह दूसरे, तीसरे व आगे की चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेगा। इसी के अनुसार उसकी सीट अपग्रेड होगी। सीट अपग्रेड करनी है या नहीं, यह निर्णय छात्र का होगा। वह अपनी वर्तमान आवंटित सीट पर भी प्रवेश ले सकेगा।

आईटीआई की अलग-अलग बनेगी मेरिट

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के प्रस्ताव के अनुसार, राजकीय, निजी व पीपीपी मॉडल की आईटीआई के लिए कक्षा 8 व 10 की योग्यता के आधार पर अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। ट्रेडवार सीटों का आवंटन किया जाएगा। 

यदि किसी अभ्यर्थी को राजकीय व निजी दोनों में प्रवेश का अवसर मिलता है, तो वह जिस आईटीआई में पहले प्रवेश लेगा, वहीं उसकी प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। दूसरी आईटीआई में उसका चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed