{"_id":"682b985500273be3cc0e2c63","slug":"iti-annual-exam-from-july-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1211740-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई की वार्षिक परीक्षा जुलाई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई की वार्षिक परीक्षा जुलाई से
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और निजी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के 2023-25 सत्र की वार्षिक परीक्षा जुलाई में शुरू होगी। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) के निर्देश पर सभी संस्थानों में प्रस्तावित परीक्षा की समयसारिणी जारी कर दी गई है।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अधिकारियों ने बताया कि सत्र 2023-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के साथ छह महीने व एक वर्षीय कोर्स की भी परीक्षाएं होंगी। इनमें 2023-25, 2024-26 व 2024-25 सत्र के विद्यार्थी शामिल होंगे।
प्रस्तावित समयसारिणी के अनुसार 23 जून से छह जुलाई तक वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन होंगे। 23 जून से 18 अगस्त तक प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित कार्य होंगे। इनमें 15 से 19 जुलाई तक प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। वार्षिक परीक्षा 28 जुलाई से 17 अगस्त तक कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
चारबाग राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि डीजीटी की ओर से जारी सूची के मुताबिक प्रयोगात्मक और वार्षिक परीक्षा की फीस 23 जून से छह जुलाई तक जमा होगी। वार्षिक परीक्षा के परिणाम 25 अगस्त को जारी होंगे।