फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It was cloudy the whole day, there was fog, the cold showed its attitude

Lucknow News: दिनभर रही बदली, छाया कोहरा, सर्दी ने दिखाए तेवर

Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 30 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
It was cloudy the whole day, there was fog, the cold showed its attitude
रशदेपुर में कोहरे के बीच निकलते वाहन। - फोटो : संवाद
रायबरेली। कल हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया और सर्दी ने जोर पकड़ लिया। रविवार को सुबह कोहरा छाया रहा जो दिनभर कायम रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्दी बढ़ने से लोग भी घरों में दुबके रहे। रात में भी शरीर कंपा देने वाली ठंड पड़ी। वैसे तो गेहूं की खेती के कोहरा लाभदायक है, लेकिन मौसम विभाग ने पाला पड़ने और बारिश की आशंका जाहिर कर आलू, सरसों और सब्जी की खेती करने वाले किसानों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह कोहरा के चलते दृश्यता 50 मीटर रही। हाईवे और खुली जगहों पर कोहरा घना रहा जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। पार्क में टहलने जाने वाले लोग देर से ही पार्क पहुंचे। अधिकतम तापमान में गिरावट से भी सर्दी अधिक रही। रविवार के कारण लोग घरों पर ही रहे और बाजार तथा सड़कों पर चहलपहल कम दिखी। अलाव कहीं जल रहे हैं तो कहीं नहीं। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा था, जिससे सर्दी का असर कम हो गया था, लेकिन रविवार को भोर पहर से हवा की दिशा बदली और कोहरा पड़ने के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम 11.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा तो न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक। दोनों तामपान के बीच 10 डिग्री का अंतर बना हुआ है जिससे असंतुलन की स्थिति हैं। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह के मुताबिक अगले तीन दिनों पर घना कोहरा पड़ेगा तथा तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही बारिश की भी संभावना है। यदि ऐसा हुआ तो पाला भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से आलू की फसल को होगा नुकसान
अगेती आलू की फसल तैयार है और मौसम का बिगड़ा मिजाज किसानों को परेशान किए हुए हैं। बारिश का संभावना के साथ पाला पड़ने की बात सामने आ रही है, जिससे अगेती आलू की फसल करने वाले किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश हुई तो आलू का फसल जमीन में खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed