{"_id":"684ff059db84642dd10e0fae","slug":"it-took-two-hours-cover-distance-five-km-passengers-lost-patience-due-slow-speed-garib-rath-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: गरीबरथ ने पांच किमी की दूरी तय करने में लगा दिए दो घंटे, चारबाग तक रेंग-रेंगकर पहुंची ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: गरीबरथ ने पांच किमी की दूरी तय करने में लगा दिए दो घंटे, चारबाग तक रेंग-रेंगकर पहुंची ट्रेन
Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Jun 2025 07:23 PM IST
सार
गरीबरथ एक्सप्रेस को महज पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लग गए, जिससे यात्रियों का धैर्य टूट गया। लेटलतीफी के साथ भीषण गर्मी से यात्रियों का ट्रेन में सफर करना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस में गर्मी से बेहाल होकर बच्चों को लेकर गेट पर बैठी महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गरीबरथ एक्सप्रेस ने पांच किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे लगा दिए। ट्रेन के रेंग-रेंगकर पहुंचने से यात्रियों का धैर्य जवाब दे दिया। उन्होंने रेलमंत्री ने मामले की शिकायत की। दूसरी ओर, गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी से सफर मुहाल हो गया है।
भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। एक ओर ट्रेनों में यात्रियों को सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। दूसरी तरफ, ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसी क्रम में अमृतसर से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस जब आलमनगर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो यात्रियों के लिए दुश्वारियों की वजह बन गई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आलमनगर से चारबाग आने में दो घंटे लग गए, जबकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी महज पांच किलोमीटर है।
ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
वहीं, पैसेंजर आकांक्षा त्यागी गाड़ी संख्या 04602 पटना समर स्पेशल से यात्रा कर रही थीं, उन्होंने शिकायत की कि आलमनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई, जबकि यहां स्टॉपेज तक नहीं है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस एक घंटे, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल चार घंटे लेट हुई। ट्रेन में एक यात्री की तबीयत भी गर्मी से बिगड़ गई। 14014 सुल्तानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस सात घंटे व 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी की शिकार हुई।
ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने की शिकायतें रविवार को भी दर्ज हुईं। गाड़ी संख्या 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार बोगी सी-2 में कूलिंग ठप रही। ऐसे ही 19296 पोरबंदर एक्सप्रेस, 12572 हमरसफर एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी में एसी कूलिंग की दिक्कतें रहीं।
ये भी पढ़े- UP: शिवबाबा धाम पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, 1184 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
ट्रेनों में कॉकरोचों, मच्छरों के आतंक की शिकायतें आती रहती हैं। गत दिवस लोकनायक एक्सप्रेस की एसी बोगी में कॉकरोचों ने यात्रियों का सफर मुहाल कर दिया। वहीं, रविवार को गाड़ी संख्या 22415 वंदेभारत एक्सप्रेस की चेयरकार सी-3 में ततैयों का आतंक रहा। यात्री आशीष ने बताया कि ततैयों के आने से बहुत परेशानियां हुईं।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एसी डॉरमेट्री में बिजली गुल होने से मुसाफिर परेशान रहे। यात्री राजकुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने एसी डॉरमेट्री बुक की, लेकिन बिजली नहीं होने से परेशान रहे। इधर, पंकज कुमार शुक्ल ने अमौसी एयरपोर्ट पर इंटरनेट सेवा के ठीक से काम नहीं करने और एयरपोर्ट के फायर इमरजेंसी गेट के बाहर जलभराव की शिकायत की, जहां मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ा गया है। एक ओर ट्रेनों में यात्रियों को सुविधाएं मयस्सर नहीं हैं। दूसरी तरफ, ट्रेनें लेट चल रही हैं। इसी क्रम में अमृतसर से सहरसा जाने वाली गाड़ी संख्या 12204 गरीबरथ एक्सप्रेस जब आलमनगर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो यात्रियों के लिए दुश्वारियों की वजह बन गई। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन को आलमनगर से चारबाग आने में दो घंटे लग गए, जबकि दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी महज पांच किलोमीटर है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, सरकार पर झूठ बोलने के लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
वहीं, पैसेंजर आकांक्षा त्यागी गाड़ी संख्या 04602 पटना समर स्पेशल से यात्रा कर रही थीं, उन्होंने शिकायत की कि आलमनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई, जबकि यहां स्टॉपेज तक नहीं है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 15025 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस एक घंटे, 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल चार घंटे लेट हुई। ट्रेन में एक यात्री की तबीयत भी गर्मी से बिगड़ गई। 14014 सुल्तानपुर एक्सप्रेस तीन घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस सात घंटे व 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी की शिकार हुई।
कूलिंग ठप, उमस से यात्री परेशान