फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT team recovered new notes of two thousand.

नोट बदलने के खेल का खुलासा, कोठी से मिले 35 लाख के नए नोट

Sun, 18 Dec 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Dec 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
IT team recovered new notes of two thousand.
- फोटो : amar ujala

आयकर विभाग की कार्रवाई में पुराने नोट को नए में बदलने के एक और खेल का खुलासा हुआ है। इनकम टैक्स अधिकारियों को सूदखोर की आलीशान कोठी से 35 लाख रुपये के नए नोट मिले हैं। इसकी सूचना प्रवर्तन निदेशालय को दे दी गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि सूदखोर ने पुराने नोटों को कमीशन पर नए नोट से बदलवाया है। कोठी से बड़े पैमाने पर आयकर चोरी के दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आयकर टीम यहां पर पूरी रात दस्तावेजों को खंगालती रही।
विज्ञापन


शनिवार को आयकर विभाग ने 14 अफसर और 10 पुलिस कर्मियों के साथ कृष्णानगर के विजय नगर पुलिस चौकी के निकट स्थित सिंह भवन पर छापा मारा।

सूदखोर शेरधर सिंह ऊर्फ बब्बू को आयकर छापे की भनक न लगे इसके लिए कृष्णानगर कोतवाली की पुलिस फोर्स लेने के बजाय दूसरे थाने से पुलिस लेकर दोपहर करीब दो बजे छापामारी शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की मदद से दी हुई रकम की करता था वसूली

IT team recovered new notes of two thousand.

अफसरों को जांच में एक अलमारी से 2000-2000 रुपये के 35 लाख के नये नोट बरामद हुए। जांच टीम को एक ठिकाने से 35 लाख के नए नोट मिले तो आला अफसरों को जानकारी दी गई।

इलाकाई लोगों ने बताया कि पुलिस के संरक्षण में शेर धर सिंह का प्रमुख काम मोटे ब्याज रेट पर 20-20 लाख रुपये तक कर्ज देने का है। जो कर्जदार रकम या ब्याज नहीं देते तो उनको कृष्णानगर कोतवाली के दरोगा एवं सिपाहियों से धमकाकर ब्याज एवं रकम की उगाही करता है।

इस मामले की पुलिस अफसरों से कई बार शिकायत हुई पर कार्रवाई नहीं हुई। सूदखोर वर्तमान में एलडीए की में ठेकेदारी भी करता है। इससे पहले साझे में गैस वितरण का भी कार्य करता था। सूदखोरी के विवाद में परिवार के सदस्य द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed