फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   It rained in some areas in the morning, the weather became pleasant

Lucknow News: सुबह कुछ इलाकों में हुई बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Sun, 23 Jun 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
It rained in some areas in the morning, the weather became pleasant
तापमान में आई गिरावट, उमस से मिली फौरी राहत
विज्ञापन

धान की नर्सरी डाल चुके किसानों के खिले चेहरे


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच/महसी। जिले में बृहस्पतिवार की रात आई तेज आंधी व बारिश के बाद से जिले के तापमान में नरमी है। वहीं शनिवार की सुबह महसी तहसील क्षेत्र समेत कई स्थानों पर रिमझिम फुहारें गिरीं। जिससे मौसम सुबह सुहावना रहा। हालांकि दोपहर के समय एक बार फिर धूप निकली। जिससे गर्मी हल्की बढ़ी जरूर, लेकिन उमस न होने से लोगों को राहत रही।

जिले में जून माह की शुरुआत के साथ ही जारी भीषण गर्मी से बृहस्पतिवार की रात आई आंधी व झमाझम बारिश से राहत मिली थी। बीते कई दिनों से जारी 45 डिग्री की गर्मी से लोगों को राहत मिली थी और तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं शुक्रवार को भी आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहने से गर्मी में कुछ खास इजाफा नहीं हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच शनिवार की सुबह एक बार फिर आसमान में काले बादलों ने दस्तक दी। महसी तहसील क्षेत्र के कुछ इलाकों में झमाझम व कई इलाकों में रिमझिम फुहारें गिरीं। इसके साथ ही जिले के कुछ अन्य इलाकों में भी रिमझिम फुहारें गिरीं। बारिश के चलते महसील के बाजपेईपुरवा, लखनापुर, सधुवापुर सहित कई गांवों में बिजली गुल हो गई, जो खबर लिखे जाने तक नहीं आई। बारिश होने से महसी क्षेत्र के किसानों में खुशी रही। धान की नर्सरी डाल चुके किसानों के लिए बारिश वरदान साबित हुई और किसानों ने धान की नर्सरी में खाद की टॉप ड्रेसिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed