{"_id":"6862f02026f9b72465014164","slug":"it-is-rainy-season-so-be-careful-with-electricity-lucknow-news-c-13-knp1050-1271762-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश का मौसम चल रहा बिजली से बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश का मौसम चल रहा बिजली से बरतें सावधानी
विज्ञापन
लखनऊ। बारिश के दौरान हो रही बिजली दुर्घटनाओं से बचने के लिए लेसा ने सोमवार को एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। गोमतीनगर जोन के मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने आमजन से अनुरोध किया कि आवागमन के दौरान बिजली के खंभों को छूने से बचें और मवेशियों को उनके आसपास न बांधें।
बारिश के मौसम में कोई समारोह भी न करें और खंभे पर यदि स्पार्किंग हो रही हो तो तुरंत उपकेंद्र, जूनियर इंजीनियर, लाइनमैन को सूचना दें। बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हों तो पेड़ पर चढ़ने या छंटाई करने से भी बचें।बिजली लाइन व ट्रांसफार्मर के आसपास अतिक्रमण न करें। यदि बिजली गुल होती हैं तो हंगामा न करें, शांत रहे। ये सोचिए कि आप बारिश में भीगने से भी डरते हो, उस विपरीत परिस्थिति में कोई आपके लिए किसी खंभे पर या उपकेंद्र में बिजली के तारों से जूझ रहा होता है ।
बिजली गिरफ्त में आए व्यक्ति को ऐसे बचाएं
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाए तो उसे तुरंत बचाने के लिए सबसे पहले अपने आप को किसी सूखी जगह पर खड़े होकर सुनिश्चित करें कि आपके अपने जूते भीगे तो नहीं। इसके बाद किसी बिजलीरोधक डंडे (प्लास्टिक, सूखी लकड़ी ) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करें।