{"_id":"69b32c2181be95cd560c7c5c","slug":"it-is-not-acceptable-to-go-500-km-away-from-home-for-a-job-of-rs-14000-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1642602-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 14 हजार की नौकरी के लिए घर से 500 किमी दूर जाना मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 14 हजार की नौकरी के लिए घर से 500 किमी दूर जाना मंजूर नहीं
विज्ञापन
आईटीआई में लगे दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। -संवाद
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में बृहस्पतिवार को दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सैंडन विकास प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने मैन्युफैक्चरिंग पदों के लिए भर्ती की। हालांकि नौकरी का मौका मिलने के बावजूद करीब 500 किलोमीटर की दूरी और अपेक्षाकृत कम वेतन ने कई दिव्यांग अभ्यर्थियों के कदम रोक दिए।
सरोजनीनगर निवासी महेश कुमार आईटीआई से इलेट्रॉनिक्स ट्रेड में प्रशिक्षित हैं। वे साक्षात्कार देने मेले में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से फरीदाबाद में काम करने की बात कही गई, लेकिन घर से इतनी दूर जाकर 12 से 14 हजार रुपये के वेतन पर नौकरी करना उनके लिए मुश्किल है। इसी तरह अभ्यर्थी प्रतीक यादव का कहना था कि यदि लखनऊ या आसपास के जिलों में ही रोजगार का अवसर मिलता तो दिव्यांगजनों के लिए ज्यादा सुविधाजनक होता। लंबी दूरी के कारण रहने और आने-जाने की परेशानी भी बढ़ जाती है।
कंपनी के प्रतिनिधि आदित्य शुक्ला ने बताया कि यह रोजगार मेला केवल दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें 50 पदों के सापेक्ष 20 युवाओं ने भाग लिया। दस्तावेजों की जांच और साक्षात्कार के बाद 11 दिव्यांग अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया। चयनित युवाओं को 12,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अटेंडेंस बोनस, कैंटीन सुविधा और निशुल्क यूनिफॉर्म दी जाएगी। कंपनी ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी हुई है, जहां युवाओं को काम सीखने के साथ कॅरिअर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।