{"_id":"29b20b2f42a328ffdedb3be5a4030bc7","slug":"it-education-hub-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी शिक्षा का हब बनने की ओर बढ़ा यूपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी शिक्षा का हब बनने की ओर बढ़ा यूपी
शैलेंद्र श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Mon, 23 Dec 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश तकनीकी शिक्षा का हब बनने की दिशा में बढ़ रहा है।
विज्ञापन
राजधानी के चक गंजरिया फार्म में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (ट्रिपल आईटी) खोलने का रास्ता साफ हो चुका है तो कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और सोनभद्र जिलों में एक-एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे।
इन कॉलेजों में शिक्षण सत्र 2015-16 से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। माया राज में मंजूरी मिले चार सरकारी कॉलेजों बिजनौर, बांदा, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में बने कॉलेज परिसर में पढ़ाई अगले सत्र से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की मंशा है किहर मंडल मुख्यालय पर एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ पुराने जिलों में दो सरकारी पॉलीटेक्निक तो नए में एक-एक पॉलीटेक्निक खोल दिए जाएं, ताकि छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर संसाधन मिल सकें।
विज्ञापन
राजधानी में बनने वाले आईटी सिटी में ट्रिपल आईटी के लिए मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट के प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। केंद्रीय टीम आईटी सिटी का दौरा कर चुकी है।
ट्रिपल आईटी के निर्माण के लिए केंद्र और राज्य के बीच जल्द ही करार होने की उम्मीद है। इसके बाद कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
माया राज में मंजूरी मिले चार सरकार इंजीनियरिंग कॉलेजों आजमगढ़ व अंबेडकरनगर में मान्यवर कांशीराम इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी तथा बिजनौर व जालौन में भीमराव अंबेडकर इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
इनके परिसरों में पढ़ाई अगले सत्र से शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं और सोनभद्र में एक-एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खोलेगा।
इस संबंध में निर्णय हो चुका है। इन जिलों में कॉलेजों का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा, ताकि वर्ष 2015-16 से यहां भी पढ़ाई शुरू हो जाए।