फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT department hand over information to ED about Vinayak Group.

UP: आयकर विभाग और वीडीए ने ईडी को सौंपा विनायक ग्रुप का कच्चा चिट्ठा, साझीदारों में सपा नेता का नाम भी शामिल

Thu, 28 Mar 2024 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Mar 2024 12:21 AM IST
सार

आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों पर हुई कार्रवाई का ब्योरा सौंपा है। मामले में सपा नेता अबू आजमी समेत विनायक ग्रुप के साझीदारों की संपत्तियों की सूची बनाई जा रही है।
 

विज्ञापन
IT department hand over information to ED about Vinayak Group.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की रियल एस्टेट कंपनी विनायक ग्रुप का कच्चा चिट्ठा वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने ईडी को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक वीडीए के सौंपे दस्तावेजों में विनायक ग्रुप के प्रोजेक्ट की जानकारी दी गई है। वहीं, आयकर विभाग ने भी ईडी से विनायक ग्रुप की बेनामी एक्ट में जब्त संपत्तियों की जानकारी साझा की है। अब ईडी के अधिकारी विनायक ग्रुप के सभी साझीदारों की संपत्तियों की सूची बना रहे हैं, जिससे जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। साझीदारों में सपा विधायक अबू आजमी का नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दरअसल, विनायक ग्रुप की जांच की शुरुआत में अबू आजमी के साझीदार होने के प्रमाण नहीं मिल रहे थे। इसके बाद ईडी ने आयकर विभाग को पत्र लिखकर विनायक ग्रुप की जब्त संपत्तियों की जानकारी मांगी थी। आयकर विभाग से मिली जानकारी में साफ लिखा है कि अबू आजमी ने वाराणसी में करीब 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय को संपत्तियों में निवेश किया था। यह रकम मुंबई से हवाला के जरिये भेजी गई और बाद में मुनाफे के साथ वापस भी हुई।
विज्ञापन


वहीं, ईडी ने वीडीए की ओर से विनायक ग्रुप पर दर्ज कराए गए मुकदमे में दिए तथ्यों की जानकारी भी मांगी थी, जिसे वीडीए के सचिव ने सौंप दिया है। इसमें धोखाधड़ी करके विनायक ग्रुप के प्रोजेक्ट का पूर्णता प्रमाण पत्र बनाने का उल्लेख किया गया है। ईडी के अधिकारी वीडीए और आयकर विभाग के दस्तावेजों का परीक्षण कर रहे हैं और जल्द ही विनायक ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed