फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IT company official arrested for murder of student

Lucknow News: कंटेनर में घुसी बस, एक की मौत, 12 घायल

Fri, 26 Jan 2024 03:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
IT company official arrested for murder of student
लखनऊ। घने कोहरे के चलते बृहस्पतिवार सुबह गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर में प्राइवेट बस जा घुसी। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बस की खिड़की तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बस में पीछे आ रहे तीन ट्रक और एक कार भी टकरा गई मगर गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


गोसाईंगंज महुरा टोल प्लाजा से कुछ मीटर दूरी पर बृहस्पतिवार सुबह 08:30 बजे लखनऊ से बलिया जा रहा कंटेनर घने कोहरे के चलते आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। चालक तो ट्रक लेकर भाग निकला मगर कंटेनर क्षतिग्रस्त होने के चलते खड़ा हो गया। कंटेनर का चालक कुछ समझ पाता कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सवारियों से भरी निजी बस कंटेनर में घुस गई। हादसा होते ही बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। बस में आगे बैठा कंडक्टर बिहार के जिला चंपारण निवासी सुरेंद्र सिंह (48) अंदर ही फंस गया। इस बीच तीन ट्रक और एक कार भी बस में पीछे से टकरा गए। हालांकि उन तीनों ट्रकों व कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस ने खिड़की तोड़कर बस में सवार यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। हादसे में कंडक्टर की सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं, बस सवार 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और सुरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के पटना निवासी अभिषेक (32), छपरा निवासी भिखारी भारती (55), हसनपुर निवासी अभिषेक (20) व गोपालगंज निवासी प्रमोद कुमार सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामूली चोटिल मुजफ्फरपुर के संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, उनकी बेटी खुशबू, झांसी निवासी सूरज, पिपरा निवासी डेजी सिंह, कुशीनगर की सीमा देवी, सीवान के राजेश कुमार और उनके बेटे लालू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि बस जयपुर से बिहार जा रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कंटेनर और बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को खिंचवाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed