{"_id":"69a9eed5d73cc2ad6902b01e","slug":"it-city-project-to-be-launched-on-9th-plots-to-be-allotted-through-lottery-lucknow-news-c-13-lko1096-1629138-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लान्चिंग नौ को, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटी सिटी योजना की लान्चिंग नौ को, लॉटरी से दिए जाएंगे प्लाॅट
विज्ञापन
एलडीए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। एलडीए की सुल्तानपुर रोड स्थित आईटी सिटी योजना नौ मार्च को लॉन्च होगी। इस मौके पर सबसे पहले उन लोगों को लाॅटरी डालकर प्लाॅट आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत निशुल्क जमीन दी है। इन्हें जमीन के बदले एलडीए 25 प्रतिशत विकसित जमीन देगा।
अभी पहले चरण की लॉटरी में उन लोगों को शामिल किया गया है, जिन लोगों ने 31 जनवरी तक लैंड पूलिंग की योजना पूरी कर ली है। इन्हें प्लॉट आवंटित करने के लिए पहले 28 फरवरी की तारीख तय थी, मगर अचानक टल गई थी। अब यह नौ मार्च को होगी। लॉटरी गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से होगी।
छह तरह के प्लॉट किए जाएंगे आवंटित
लॉटरी के जरिये जो प्लॉट आवंटित किए जाएंगे, वह छह तरह के हैं। ये 288 वर्ग मीटर, 200 वर्ग मीटर, 128 वर्ग मीटर, 72 वर्ग मीटर, 45 वर्ग मीटर और 35 वर्ग मीटर के हैं। जिस व्यक्ति की जितनी जमीन होगी, उसी हिसाब से उसे बड़े से छोटे की तरह प्लाॅट आवंटित होंगे। जिन्हें 25 प्रतिशत से ज्यादा जमीन का प्लाॅट मिलेगा, उनसे एलडीए तय रेट के हिसाब से पैसा लेगा। प्लाॅट लॉटरी से आवंटित होंगे, ऐसे में इसमें किसे कहां पर, किस आकार का प्लाॅट मिलेगा, यह लाॅटरी से तय होगा।
विज्ञापन
Iआईटी सिटी योजना की लॉन्चिंग अब नौ मार्च को होगी। उस दिन सबसे पहले उन लोगों को प्लॉट लॉटरी के जरिये आवंटित किए जाएंगे, जिन्होंने योजना के लिए जमीन दी है। उसके बाद आम लोगों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी, एलडीएI