ताजनगरी में भी बनेगी आईटी सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने राजधानी लखनऊ के बाद ताजनगरी आगरा में भी आईटी सिटी की स्थापना की
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने प्रमुख सचिव आईटी जीवेश नंदन को आगरा जाकर प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा है।
मुख्य सचिव सोमवार को यहां आईटी
सिटी की स्थापना के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। रंजन ने
बताया कि प्रदेश में लखनऊ के साथ ही आगरा में भी आईटी सिटी की स्थापना की
योजना है।
वहां 100 एकड़ जमीन का चयन किया जाना है। प्रमुख सचिव आईटी जमीन
का स्थलीय निरीक्षण करने स्वयं जाएंगे।
उन्हें निर्देशित किया गया है कि
जमीन का चयन करते समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि औद्योगिक वातावरण की
दृष्टि से वह अधिक उपयोगी हो।
थीम पार्क के लिए मांगे गए टेंडर
इस
बीच, आगरा में प्रस्तावित थीम पार्क के जल्द निर्माण को लेकर शासन में
बैठक हुई। महानिदेशक (पर्यटन) संजीव सरन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को
यूपीएसआईडीसी देख रही है।
पार्क के निर्माण के लिए टेंडर मांगे गए हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन से चार महीने में इस प्रोजेक्ट की प्रगति
दिखने लगेगी।