फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Issue of Sonelal Patel's death raised: Pallavi Patel said government should get investigation done by CBI

उठा सोनेलाल पटेल की मौत का मुद्दा: पल्लवी पटेल बोलीं सीबीआई से जांच कराए सरकार, वह दुर्घटना नहीं हत्या थी

Wed, 18 Oct 2023 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 18 Oct 2023 07:06 AM IST
सार

कृष्णा पटेल ने आरोप लगाया कि 1999 में तत्कालीन भाजपा सरकार की शह पर प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में जनसभा के दौरान पति पर प्राणघातक हमला कराया गया। 2009 में साजिश के तहत उनकी हत्या करा दी गई।

विज्ञापन
Issue of Sonelal Patel's death raised: Pallavi Patel said government should get investigation done by CBI
पल्लवी पटेल के बयान पर पलटवार भी हुआ है। - फोटो : instagram/drpallavipatel1

विस्तार

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर अपना दल (कमेरावादी) ने मंगलवार को राजधानी समेत सभी जिलों में प्रदर्शन किया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल और सपा विधायक पल्लवी पटेल समेत अन्य पदाधिकारियों ने लखनऊ में हजरतगंज स्थित अंबेडकर प्रतिमा समक्ष प्रदर्शन कर डॉ. सोनेलाल की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। वहीं कृष्णा पटेल ने साजिश के तहत उनकी हत्या कराने का आरोप लगाया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में कृष्णा पटेल को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।

विज्ञापन


कृष्णा पटेल ने आरोप लगाया कि 1999 में तत्कालीन भाजपा सरकार की शह पर प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में जनसभा के दौरान पति पर प्राणघातक हमला कराया गया। 2009 में साजिश के तहत उनकी हत्या करा दी गई। सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि सोनेलाल के नाम पर कुछ लोग खुद को उत्तराधिकारी बताकर सत्ता की मलाई काट रहे हैं, लेकिन उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या की जांच कराने के लिए एक बार भी केंद्र को पत्र तक नहीं लिखा। प्रदर्शन के दौरान बाबा रामाधार पटेल, डा. सीएल पटेल, राम सिंह, राम गोपाल पटेल, ज्ञान प्रकाश वर्मा, अली राजा उर्फ राजा घोसी, हमदान अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिता की मौत पर राजनीति कर रहीं पल्लवी - अमन पटेल
उधर, सोनेलाल पटेल की छोटी बेटी अमन ने पल्लवी पटेल के बयान पर पलटवार कर कहा कि बड़ी बहन सुर्खियों में रहने के लिए पिता की मौत पर राजनीति कर रही हैं। यदि पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि देनी थी तो वह भी परिनिर्वाण दिवस मनातीं, लेकिन उनके पास लोग ही नहीं जुटे। पिता की हादसे में मौत के समय पूरा परिवार साथ था। आईसीयू के बाहर वह स्वयं थीं। अब सीबीआई जांच की मांग करना दुखद है। फिर उन्हें इतने वर्षों बाद जांच की चिंता क्यों हुई? पिता की संपत्ति पर चारों बच्चों का अधिकार है, लेकिन पल्लवी ने दो बेटियों को पूर्ण रूप से बेदखल कर अन्याय किया है। इसके लिए वह उच्च और सर्वोच्च न्यायालय तक गुहार लगाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed