फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Iso certified charbagh railway station is worst in performences

आईएसओ प्रमाणित चारबाग स्टेशन परफार्मेंस में फिसड्डी, 68 स्टेशनों की रैंकिंग में अंतिम पायदान पर पहुंचा

Mon, 16 Sep 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Iso certified charbagh railway station  is worst in performences
आईएसओ प्रमाणित चारबाग स्टेशन परफार्मेंस में फिसड्डी, 68 स्टेशनों की रैंकिंग में अंतिम पायदान पर पहुंचा
विज्ञापन

आईएसओ प्रमाणित चारबाग रेलवे स्टेशन परफॉर्मेंस में फिसड्डी साबित हुआ है। की परफॉर्मेंस इंडेक्स (केपीआई) की हालिया रिपोर्ट में कुल 68 स्टेशनों की रैंकिंग में अंतिम पायदान पर है।
जबकि लखनऊ जंक्शन को 47वां स्थान मिला है। सुरक्षा, ट्रेनों की टाइमिंग, सिग्नल, लोको, ट्रैक आदि श्रेणियों में स्कोरिंग की गई है।
चारबाग रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का एवन श्रेणी का स्टेशन है। जहां रोजाना 280 से अधिक ट्रेनों से सवा लाख से ज्यादा यात्रियों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन

हाल ही चारबाग स्टेशन को सफाई, पंक्चुएलिटी (ट्रेनों की टाइमिंग), बेहतर मैनेजमेंट को लेकर आईएसओ प्रमाणपत्र मिला है, लेकिन केपीआई की अगस्त की रिपोर्ट आईएसओ प्रमाणित स्टेशन की पोल खोलती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 68 रेलवे स्टेशनों पर सेफ्टी वर्क, पंक्चुएलिटी, बिजनेस एंड फाइनेंशियल परफॉर्मेंस (राजस्व प्राप्ति), क्षमताओं का उपयोग व उपकरणों की विश्वसनीयता की श्रेणी में रिपोर्ट तैयार की गई है।

इसमें उत्तर रेलवे का एक भी स्टेशन टॉप टेन में शामिल नहीं है। हद तो यह है कि चारबाग रेलवे स्टेशन अंतिम स्थान पर है। इसे 68वां नंबर मिला है।
चारबाग रेलवे स्टेशन को 61 में कुल 30.2 अंक मिले हैं। इसमें सेफ्टी वर्क व बिजनेस व फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में शून्य अंक मिले हैं।
ऐसे ही क्षमताओं के उपयोग में 16 में 12 अंक, जबकि सिग्नल, ज्वाइंट, लोको, बोगियों आदि में 15 में 9.2 अंक मिले हैं।
हालांकि, यहां पंक्चुएलिटी में 10 में नौ अंक हासिल हुए हैं। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन 47वें नंबर पर रहा।
इसे कुल 61.7 अंक मिले और विभिन्न श्रेणियों में क्रमश: आठ नंबर, 18.2 नंबर, 13.7 और साढ़े सात नंबर मिले हैं।
वाराणसी से भी मिली मायूसी
उत्तर रेलवे के दूसरे एवन श्रेणी के स्टेशन वाराणसी से भी प्रशासन को मायूसी मिली है। यह अंतिम से दूसरे स्थान पर यानी 67वें नंबर पर आया है। इसका कुल स्कोर 51.7 अक मिले हैं। सेफ्टी वर्क्स में 15 में 5.4 अंक, बिजनेस व फाइनेंशियल परफॉर्मेंस में 20 में 15.2 नंबर, क्षमता उपयोग में 15.4, असेट रिलाएबिलिटी में 8.2 अंक और पंक्चुएलिटी में 7.5 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed