फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Is Anupriya Patel in rebellious mood?: Raised the issue of recruitment of employees through outsourcing, plac

क्या बगावती तेवर में हैं अनुप्रिया पटेल?: उठाया आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों की भर्ती मसला, जातीय जनगणना की मांग

Mon, 05 Aug 2024 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Aug 2024 08:21 AM IST
सार

Anupriya Patel: अपना दल (एस) की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने आउटसोर्सिंग भर्ती में आरक्षण का मुद्दा उठाया। इसके पहले वह जातीय जनगणना पर सरकार को घेर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Is Anupriya Patel in rebellious mood?: Raised the issue of recruitment of employees through outsourcing, plac
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अपना दल (एस) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी जातीय जनगणना के अलावा आउटसोर्सिंग से होने वाली भर्तियों में आरक्षण की मांग उठाकर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अनुप्रिया ने कहा कि आउटसोर्सिंग कैंसर से भी खतरनाक है। आउटसोर्सिंग में भर्तियों में आरक्षण का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना भी कराया जाना चाहिए, ताकि जातिय आंकड़ों की सही जानकारी सामने आ सके।

विज्ञापन


अनुप्रिया रविवार को यहां सहकारिता भवन सभागार में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पहले तो समाज के दबे कुचले लोगों को चतुर्थ श्रेणी में नौकरी भी मिल जाती थी, लेकिन अब आउटसोर्सिंग से भर्ती की वजह से छोटी-मोटी नौकरियों की गुंजाइश भी खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि वंचित समाज को यदि हक, सम्मान और भागीदारी देनी है तो जातीय संख्या का अधिकारिक आंकड़ा होना जरूरी है।
विज्ञापन


अनुप्रिया ने कहा कि संविदा नौकरियों में आरक्षण की मांग हम इसलिए करते हैं, क्योंकि संविदा की नौकरी भी सरकारी नौकरी है और अगर सरकारी नौकरी है, तो आरक्षण भी होना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका में भी वंचितों की भागीदारी बढ़ाने के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के परिणामों से निराश न होने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को सिपाही बनकर पार्टी के लिए लगे रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निरंतर संगठन का जनाधार बढ़ाने में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरी लगन से लगे हुए हैं। आने वाले समय में अपना दल का प्रदर्शन चुनाव में और बेहतर होगा।


संगठन से ही बनती हैं सरकारें
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनुप्रिया ने केशव प्रसाद के बयान का समर्थन करते हुए यह बात सही है कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि संगठन की मेहनत से ही सरकारें बनती हैं। इसलिए संगठन के महत्व से इन्कार नहीं किया जा सकता है। संगठन की अहमियत को किसी एक नहीं, सभी पार्टियों में अधिक होता है। अयोध्या की घटना को लेकर अनुप्रिया ने कहा अपराधी का कोई जाति या मजहब नहीं होता। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed