फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Irregularities in jila panchayat

नागरिक सुविधाओं का बजट सड़कों पर खर्च, वसूली की संस्तुति

Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in jila panchayat
मुख्य लेखा परीक्षा अधिकारी सहकारी समितियां एवं पंचायतें उत्तर प्रदेश की ओर से विधानमंडल में पेश की गई वर्ष 2013-14 की रिपोर्ट में जिला पंचायत लखनऊ में कई अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक 13वें वित्त आयोग की जिस रकम को पेयजल, सीवेज, कूड़ा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट व अन्य नागरिक सुविधाओं के रखरखाव में खर्च होना था, उसके 4,65,44,354 रुपये सड़कों के सीसी कार्य लेपन व मरम्मत में खर्च कर दिए गए। इसे शासनादेश की व्यवस्था के विपरीत कार्य माना गया। साथ ही तत्कालीन अध्यक्ष विजय बहादुर यादव, अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार सिंह समेत सात लोगों से दुरुपयोग की गई रकम की ब्याज सहित वसूली व प्रशासनिक कार्यवाही की अपेक्षा जताई है। मामले में अन्य अधिकारियों में वित्तीय परामर्शदाता रवि शंकर मिश्र, अभियंता जमाल मिर्जा व अवर अभियंता सत्य प्रकाश दुबे, अशोक सिंह व केके भाष्कर को दोषी माना गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में 2013-14 में ही अधिकारियों, कर्मचारियों के वेतन से काटी भविष्य निधि की 29 लाख 31 हजार 374 रुपये की रकम को अफसरों, कर्मियों के नाम से खुले बचत खातों में जमा करने को भी नियम विरुद्ध माना है। भविष्य निधि की रकम भारत सरकार की बचत योजनाओं में जमा होनी चाहिए। ऐसा न होने से अधिकारियों, कर्मचारियों को ब्याज का नुकसान हुआ। आयकर की धारा 80 सी में दी छूट भी अनियमित रही। इसके लिए भी अजय कुमार सिंह व रवि शंकर मिश्र को दोषी माना गया।
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए ठेकेदारों की ओर से खरीदी जलौनी लकड़ी के बिलों से 20 प्रतिशत नमी की कटौती न करना भी गलत माना है। अभियंता जमाल मिर्जा व अवर अभियंता सत्य प्रकाश दुबे, अशोक सिंह व केके भाष्कर से 35,509 रुपये की ब्याज सहित वसूली की अपेक्षा जताई है। इन अभियंताओं से अन्य गड़बड़ी पर भी ब्याज सहित वसूली की अपेक्षा है। वहीं, आपदा राहत कोष के लिए काटी 59891 रुपये की राशि को राहत कोष में जमा कराने का प्रमाण नहीं मिला है। इसके लिए लेखाकार बृजेश कुमार वर्मा से ब्याज सहित वसूली की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामले में तत्कालीन अध्यक्ष के इस्तेमाल के लिए किराये के वाहन का 26,400 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 2,90,400 रुपये के चेक से मे. स्वाती शुक्ला को किए भुगतान को भी अनियमित माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार अध्यक्ष को संस्था की गाड़ी पहले से मिली है व बिल आदि उन्होंने देखा नहीं है। यही नहीं बिल मूल न होकर कंप्यूटर जनरेटेड हैं। इस रकम की ब्याज सहित वसूली भी अजय कुमार सिंह व रवि शंकर मिश्र से करने की अपेक्षा की गई है। इसके अलावा कई और भुगतानों में भी अनियमितता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed